इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 12 का सीजन धीरे—धीरे अपने क्रिकेट के फैंस पर सिर चढ़कर बोल रहा है। चौकें छक्कों की बारिश की इस प्रतियोगिता में रोज कोई न कोई रिकॉर्ड देखने को मिलता है। आईपीएल 12 की समाप्ति के बाद 2019 का विश्व कप खेला जाएगा। क्रिकेट का ये महाकुंभ इस बार इंग्लैंड में खेला जाएगा। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार टीम इंडिया की घोषणा 15 अप्रैल को सकती है।
इसी बीच विश्व कप में भाग लेनी वाली टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी है।हर टीम विश्व कप के लिए अपनी टीम की घोषणा करने की तैयारियों में लगी हुई है। इस बीच मीडिया से खबर मिल रही हैं कि भारतीय टीम भी जल्द ही विश्व कप के लिए जल्द ही 15 सदस्य टीम की घोषणा कर सकती है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के कार्यवाहक अध्यक्ष सी.के. खन्ना ने बताया कि मई जून में इंग्लैंड में आयोजित होने वाले विश्व कप के लिए इस माह के तीसरे या चौथे सप्ताह में टीम इंडिया की घोषणा हो सकती है। बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष ने हाल ही में जयपुर में आयोजित आईपीएल मैच में कहीं। उन्होंने कहा कि विश्वकप के लिए जल्द ही आईसीसी को खिलाड़ियों के नाम की लिस्ट भेजनी है। 23 से 25 अप्रैल के बीच भारतीय टीम की विश्व कप के लिए घोषणा हो सकती है। आपको बता दें कि भारतीय टीम इस महाकुंभ का आगाज 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ करेगा। विश्वकप 30 मई से शुरू होगा। इस महाकुंभ का फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा।
विश्व कप के लिए इनमें से हो सकती हैं संभावित भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, महेन्द्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), अंबाती रायडू/के एल राहुल, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत/दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, केदार जाधव, विजय शंकर।
Herald