आईपीएल के आगाज होते ही डेविड वार्नर ने जिस तरह से बल्ले से आतिशी पारी दिखाई है, उससे वार्नर और सनराईजर्स हैदराबाद के फैंस खुश नजर आए. बता दें कि वार्नर 2018 में आईपीएल में शामल नहीं होे पाए थे, क्योंकि उनके ऊपर बाॅल टेंपरिंग का आरोप था. फ्रेचाइंजी ने एक साल के लिए टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया था.

इस बार आईपीएल में वापसी करने के बाद उनको भी आशा होगी कि वह अच्छा प्रर्दशन कर विश्वकप टीम में शामिल होने के लिए दावा ठोक सकते हैं. इस समय वह उसी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं.
विस्फोटक पारी के बाद पत्नी कैंडिक वार्नर ने कही ये बड़ी बातः
32 वर्षीय वार्नर ने अभी तक हुए तीन मैचों में अब तक 127.00 के शानदार औसत और 175.17 के स्ट्राइक-रेट से 254 रन बनाए हैं. लेकिन उनके शानदार फाॅर्म को जारी रखते हुए राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ एक चैंपियन बल्लेबाज की तरह बल्लेबाजी करते हुए नजर आए. वार्नर ने् इस दौरान मात्र 55 गेंदो में 100 रन बनाए, हालांकि अगली गेंद पर आउट भी हो गए.

बेयरस्टो ने 56 गेंदो में 114 रन की पारी खेली. इन दो शतकों की बदौलत से सनराईजर्स ने इस सीजन का स्रवाधिक रन बना ड़ाले.हैदराबाद ने 2 विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाए. 233 रनों के पहाड़ जैसे स्कोर का पीछा करने उतरी बैंगलूरु की टीम मात्र 114 रन ही बना सकी.
Words cannot begin to describe how proud I am of this man. @davidwarner31 you have never stop believing. Congratulations on 100 tonight. And to all the @sunrisershyd fans for all the support you have shown David and my family, thank you. See you in Hyderabad soon. X #orangearmy pic.twitter.com/gDSu1Ge485
— Candice Warner (@CandyFalzon) March 31, 2019
” मेरे पास शब्द कम पड़ रहे हैं, कि मैं किस तरह वार्नर की प्रशंसा करूं, मै उन पर गर्व करती हूं. कहा कि उन्होंने कभी विश्वास करना बंद नहीं किया. बहुत-बहुत बधाई.. डेविड और मेरे परिवार को मिले समर्थन के लिए सभी प्रशंसकों को, धन्यवाद.”
The post आईपीएल 2019ः डेविड वार्नर की तूफानी पारी के बाद पत्नी ने कही ये भावुक करने वाली बात appeared first on Sportzwiki.