आईसीसी विश्व कप 2019 के लिए भारतीय टीम की घोषणा आज की जाएगी। 30 मई से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबले 14 जुलाई को लॉर्ड्स के एतिहासिक मैदान में खेला जायेगा। इसी मैदान पर भारतीय टीम ने पहली बार 1983 में कपिल देव की कप्तानी में विश्व कप पर कब्जा जमाया था। अब कपिल देव ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम चुनी है।
युवा खिलाड़ी को जगह

कपिल देव ने अपनी टीम में युवा भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल को जगह दी है। अंडर-19 विश्व कप 2018 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट शुभमन गिल को पिछले न्यूजीलैंड दौरे पर अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। कपिल देव ने द टेलीग्राफ से कहा
“गिल, मुझे लगता है, परिपक्व हो गया है और मैं उसे अपने टीम में पसंद करता हूं। उन्होंने इस साल पहले ही एकदिवसीय मैच खेले हैं और यह एक अच्छा निवेश है। जाहिर है, गिल बड़ी चीजों के लिए तैयार हैं और आईपीएल के इस संस्करण ने उन्हें एक बेहतर खिलाड़ी बना दिया है।”
इन्हें जगह नहीं

कपिल देव ने अपनी टीम में अनुभवी बल्लेबाज अंबाती रायडू और दिनेश कार्तिक को जगह नहीं दी है। रायडू और कार्तिक को पिछले कई दौरों में लगातार टीम में जगह मिली है लेकिन दोनों निरंतर नहीं है।
इसके साथ ही अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित करने वाले विजय शंकर को भी दिग्गज कप्तान की टीम में जगह नहीं मिली है। उनकी जगह कपिल देव ने स्पिन ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा को टीम में जगह दी है।
ऋषभ पंत के बारे में बोले
“पंत तैयार है, बस यह है कि उसे कुछ स्थितियों को अधिक परिपक्व तरीके से संभालना होगा। वह मेरे 15 में है। पंत को एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेलने के साथ ही विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में भी खेल सकते हैं।

इस प्रकार है टीम:
रोहित शर्मा, शिखर धवन, के.एल. राहुल, विराट कोहली, केदार जाधव, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईसीसी विश्व कप 2019 के लिए कपिल देव ने चुनी अपनी भारतीय टीम, युवा बल्लेबाज को जगह appeared first on Sportzwiki.