आईपीएल 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की शुरुआत बेहद खराब रही है। टीम को पहले चेन्नई सुपर किंग्स फिर मुंबई इंडियंस और तीसरे मैच सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा। टीम के गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों फ्लॉप रहे हैं। चेन्नई के खिलाफ टीम 70 पर ऑलआउट हो गयी वहीं हैदराबाद के खिलाफ गेंदबाजों ने 231 रन दे दिए।
स्टार खिलाड़ी की वापसी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम और उनके फैन्स के लिए खुशखबरी है। टीम के स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज समाप्त होने के बाद भी आरसीबी की टीम में जुड़ने के लिए निकल गये हैं।
इस स्टार ऑलराउंडर को आरसीबी ने आईपीएल ट्रेंड में किंग्स इलेवन पंजाब से लिया था। इनके बदले टीम ने भारतीय बल्लेबाज मंदीप सिंह को दिया था। स्टोइनिस ऑस्ट्रेलिया के मैच की वजह से टीम से नहीं जुड़ पाए थे।
कुल्टर नाइल भी आयेंगे

इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल भी आरसीबी के साथ राजस्थान के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। कुल्टर नाइल भी टीम के साथ पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे थे।
इन दोनों खिलाड़ियों के आने से आरसीबी की टीम खासी मजबूत हो जाएगी। इस दोनों खिलाड़ियों को भारत में खेलने के साथ ही आईपीएल में खेलने का काफी अनुभव है। हाल में हुए वनडे सीरीज में स्टोइनिस ने शानदार प्रदर्शन किया था।
पहला जीत हासिल करने की उम्मीद

मार्कस स्टोइनिस और नाथन कुल्टर नाइल के वापस आने की बैंगलोर की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों को मजबूती मिलेगी। वहीं कोलिन डी ग्रैंडहोम और शिमरोन हेटमायर जैसे खिलाड़ियों को बेंच पर भी बैठना पड़ सकता है।
इस दोनों की वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी और इसी वजह से टीम राजस्थान रॉयल्स के साथ होने वाले मुकाबले में अपना खाता खोलना चाहेंगी। हालाँकि, ये दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप टीम का हिस्सा हैं और महीने की अंत में वापस भी चले जायेंगे।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल 2019: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तय है आरसीबी की जीत, यह रही वजह appeared first on Sportzwiki.