आईपीएल 2019 में अबतक सबसे विस्फोटक खिलाड़ी आंद्रे रसेल रहे हैं. वेस्टइंडीज का ये ऑलराउंडर खिलाड़ी आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलता है. इस खिलाड़ी ने अबतक अपने बल्ले से सभी विपक्षी टीमों के गेंदबाजों की जमकर खबर ली है.
अब तक इस सीजन में आंद्रे रसेल ने 212.39 के स्ट्राइक रेट से 257 रन बनाए है जिसमे अबतक इनके बल्ले से 25 छक्के निकले हैं.तो वही भारतीय स्पिन गेंदबाज ने इनको आउट करने का तरीका खोज लिया है.
टर्न लेंती गेंद है आंद्रे रसेल की कमजोरी : कुलदीप यादव

भारतीय स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव का मानना है, कि आंद्रे रसेल को टर्न लेती हुई गेंदे खेलने में परेशनी होती है. अपने साथी खिलाड़ी आंद्रे रसेल के बारे में कुलदीप यादव ने कहा, कि
“रसेल तेज गेंदबाजों के लिए काल है, उनको तेज गेंद खेलने में कोई परेशनी नही होती है. मैं उनको नेट्स में कभी गेंदबाजी नहीं करता. मैंने उनकी कमजोरी ढूढ़ ली है.”
वर्ल्ड कप से पहले रसेल के खिलाफ कुलदीप ने बनाई योजना

30 मई से 14 जुलाई तक चलने वाले सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट आईसीसी वर्ल्डकप के पहले भारतीय चाइना मैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने आंद्रे रसेल के लिए अलग तरह की योजना बनाई है और इसका फायदा वर्ल्ड कप के दौरान उठाना चाहेंगे.
कुलदीप ने कहा, कि
“मैं जनता हूँ कि उसे कैसे रोकना है. हम ड्रेसिंग रूम में साथ में रहतें हैं, लेकीन मैं कभी रसेल को नेट्स में गेंदबाजी नहीं करता.अगर आपकी गेंद पर दो छक्के लग जाएं तो आप निश्चित ही दबाव में होंगे.”
अपने और चहल के प्रदर्शन को लेकर कुलदीप यादव ने कहा

चाइना मैंन गेंदबाज कुलदीप यादव ने कहा कि
“मैं अबतक इस सीजन में अपने प्रदर्शन से खुश हूँ. मैं विकेट नहीं ले रहा हूँ इसका मतलब यह नहीं है कि मैं अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहा हूँ. मै अब परिपक्व क्रिकेटर की तरह खेल रहा हूँ, मैं अब टीम के लिए अच्छी इकॉनमी के साथ गेंदबाजी कर रहा हूँ. आईपीएल में बल्लेबाज मेरी गेंद पर ज्यादा आक्रमण नहीं कर रहे हैं.”
अपने साथी स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल के बारे में कुलदीप ने कहा कि,
“रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से चहल अच्छा कर रहे हैं, लेकिन टीम अच्छा नहीं कर रही है आपको एक रणनीति के साथ खेलना होता है. चहल ने अबतक 6 मैचो में 9 विकेट लिए हैं.”
ईडन गार्डन्स के पिच के बारे में कुलदीप यादव ने कहा कि
“ईडन गार्डन्स की पिच पिछले कुछ वर्षो से गेंदबाजी के लिए मददगार साबित नहीं हो रही है. यह बल्लेबाजो के लिए अनुकूल बन गयी है, जो टी 20 क्रिकेट के लिए अच्छा है.”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post आईपीएल 2019: कुलदीप यादव बने घर के भेदी, बताया कैसे आंद्रे रसेल को आउट कर सकता है कोई गेंदबाज appeared first on Sportzwiki.