क्रिकेट की सबसे बड़े टूर्नामेट आईसीसी वर्ल्डकप के शुरू होने में केवल अब कुछ दिन ही रह चुके हैं. ऐसे में सभी देश के खिलाड़ी अपने आप को इस टूर्नामेंट में सफल बनाने के लिए हर संभव कोशिश मे लग चुकी हैं. सभी देश के खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के लिए जोर शोर से तैयारी में लग चुके हैं. तो वहीं कुछ देशों के खिलाड़ियों के साथ अभी कुछ भी ठीक नहीं हो रहा है.
जी हाँ हम बात कर रहे है बांग्लादेश की जिसके खिलाड़ी एक के बाद एक चोटिल होते जा रहे हैं. इस बार इस लिस्ट में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान शामिल हो गए हैं.
प्रैक्टिस के दौरान हुए चोटिल मुस्ताफिजुर रहमान

स्थानीय मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,
“बांग्लादेश के बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान हाल ही में प्रशिक्षण में अपने बाएं टखने को चोटिल करवा बैठें, उन्हें दो सप्ताह के लिए हटाया जा सकता है, लेकिन उन्हें विश्व कप के लिए टीम में शामिल किए जाने की उम्मीद है, इसलिए उन्हें पूर्व-टूर्नामेंट प्रशिक्षण कैम्प के शुरुआती चरणों से बाहर रहना पड़ेगा.”
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चिकित्सक डॉ देबाशीष चौधरी ने कहा कि,
“फ्रैक्चर संबंधी कोई चोट नहीं है लेकिन लिगामेंट में कुछ दर्द है, जो कि टखने की मोच है, लेकिन अभी इन चोटों के बारे में भविष्यवाणियां करना मुश्किल है. उनको बीच बीच में कुछ हल्के व्यायाम के साथ कुछ आराम करेंगे तो उनकी स्थिति में जल्द सुधार हो जाएगी.”
बांग्लादेश वर्ल्ड कप के लिए अपने टीम का चयन 23 अप्रैल को करेगी.
बांग्लादेश की टीम के कई खिलाड़ी हैं चोटिल

बांग्लादेश की क्रिकेट टीम अपने खिलाड़ियों के चोट से बहुत चिंतित है पहले ही उनके टीम के कई खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं.
बल्लेबाजों में, एशिया कप में शानदार बल्लेबाजी करने वाले मुश्फिकुर रहीम को न्यूजीलैंड के हालिया दौरे के दौरान उंगली की चोट से भी जूझना पड़ा. जबकि उसकी उंगली ठीक हो गई है पर रहीम को अभी भी आराम की जरूरत है. इस बीच, ऑलराउंडर महमूदुल्लाह ने न्यूजीलैंड में मैदान पर डाइविंग करते हुए कंधे की चोट से चोटिल हो गए. लेकिन उन्होंने फिर से आराम के बाद से नेट्स पर बल्लेबाजी शुरू कर दी है, हालांकि वह अभी तक गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं.
तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन को घरेलू खेल के दौरान साइड स्ट्रेन(ऐठन) का सामना करना पड़ा और वह आराम कर रहे हैं. जबकि उनके साथी तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद टखने की चोट के कारण समय पर पूरी तरह से फिट होने का प्रयास कर रहे हैं. आल-राउंडर मोहम्मद सैफुद्दीन के लिए उनकी कोहनी की चोट से परेशानी है, लेकिन घरेलू क्रिकेट खेलना जारी है.
वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले बांग्लादेश अपने घर पर वेस्टइंडीज और आयरलैंड के साथ वनडे त्रिकोणीय श्रृंखला की तैयारी कर रही है.
म्हम्दुल्लाह ने वर्ल्ड कप के बारे से पहले ट्वीट किया
"I'll only think about the World Cup when I get the final ticket" – Mohammad Saifuddin doesn't want to get ahead of himself before the
#CWC19 squad is announced.
https://t.co/oRCJRucwMe pic.twitter.com/SdjPJpe0At
— ICC (@ICC) April 10, 2019
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post आईसीसी वर्ल्डकप 2019 : बांग्लादेश टीम के इंजरी लिस्ट में मुस्ताफिजुर रहमान भी हुए शामिल appeared first on Sportzwiki.