क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट के शुरू होने में अब मात्र कुछ ही समय बाकी है. इस बार वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का आयोजन इंग्लैंड और वेल्स में होने वाल है. ऐसे में सभी टीमे इस सबसे बड़े क्रिकेट संग्राम में अपनी इतिहास को बनाने के लिए पुरे जोर के साथ अभ्यास में लग चुकी है, तो वहीं इस टूर्नामेंट का सबसे प्रबल दावेदार इंग्लैंड को माना जा रहा है, क्योकि घरेलू परिस्थितियां इंग्लैंड के साथ होंगी.
इस बारे में इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को इंटरव्यू देते हुए अपनी टीम को सावधान किया.
भारत और ऑस्ट्रलिया से खतरा : जोस बटलर

जोस बटलर ने भारत और ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप में सफलता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, कि यह (ऑस्ट्रेलिया और भारत) सफलता इंग्लैंड के लिए पहली बार टूर्नामेंट जीतने की उम्मीदों के लिए एक वास्तविक खतरा बना गया है.
जोस बटलर ने बताया कि ऑस्ट्रलिया विश्वकप इतिहास की सबसे सफल टीम है उसने पांच बार इस ट्राफी को अपने नाम किया है तो वही दो बार उपविजेता भी रह चूका है.
दो बार की वर्ल्डकप टूर्नामेंट विजेता भारत भी इस टूर्नामेंट में सफलता हासिल किया है 2011 की विजेता भरतीय टीम पिछली बार सेमी फ़ाइनल तक पहुंची थी.
तीन बार फाइनल में पहुंची है इंग्लैंड

इंग्लैंड की टीम तीन बार इस बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है, लेकीन अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश में लगी हुई है. हालाँकि इस बार की सबसे प्रबल दावेदार के रूप में इंग्लैंड को ही देखा जा रहा है.
इंग्लैंड के विकेटकीपर बटलर ने कहा कि,
“यह सच है कि हमने कुछ अच्छे क्रिकेट खेले हैं, लेकिन इसके लिए प्रबल दावेदार कहना गलत है यह वास्तव में मायने नहीं रखता. हमारे साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया भी हैं. यह एक नॉक आउट टूर्नामेंट है जिसमे परिस्थितियों का बहुत दबाव रहता है.”
“विश्व के सभी अच्छे खिलाड़ी और मजबूत टीमे इसमें हिस्सा लेंगी”, बटलर ने कहा.
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हैं जोस बटलर

इंग्लैंड के बहुत सारे खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हैं, राजस्थान की तरफ से खेलने वाले इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर इंग्लैंड वापस जाने से पहले उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स पॉइंट टेबल्स में निचे से दुसरे पैदान पर थी. इस साल होने वाले सबसे बड़े मुकाबले की तैयारी के लिए जोस बटलर घर वापस चले गये हैं.
बटलर ने आगे कहा कि,
“शुरू में इंग्लैण्ड स्टार खिलाड़ियों को आईपीएल खेलने की अनुमति देने में हिचकता था, लेकिन अब उनका रुख बदला है और मेरा मानना है यह सकरात्मक भी है.”
आगे उन्होंने कहा ,
“अब बहुत सारे खिलाड़ी आईपीएल खेलते हैं और लीग में उनके प्रदर्शन पर चयनकर्ताओ का ध्यान रखता है. आईपीएल के द्वारा बहुत सारे खिलाड़ियों को इंग्लैण्ड की टेस्ट टीम में खेलने का मौका मिला है. विश्व के इस बड़े टूर्नामेंट के उच्चस्तरीय वातावरण में आकर विश्व के बड़े खिलाडियों के खिलाफ जीतने से विश्वास बढ़ता है.”
जोस बटलर ने इस सीजन आईपीएल में 2 फिफ्टी लगाकर 176 रन बनाये.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post आईसीसी वर्ल्डकप 2019: जोस बटलर ने इंग्लैंड के लिए इस देश को बताया सबसे बड़ा खतरा appeared first on Sportzwiki.