खेल डेस्क। इंग्लैंड में आईसीसी वनडे विश्वकप शुरू होने में अब दो महीनों से भी कम का समय बचा है। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की घोषणा 15 अप्रैल हो होने वाली है। इससे पहले ही टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर नहीं आ रही है।टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा आईपीएल-12 के अभ्यास सत्र में चोटिल हो गए हैं। वनडे में टीम इंडिया की ओर से तीन दोहरे शतक लगाने वाले रोहित शर्मा मैदान पर अपना पैर पकडक़र सहारा लेकर चलते हुए दिखाई दिए।
आईपीएल में दीपक चाहर ने बना डाला ऐसा रिकॉर्ड, जिसका टूटना है लगभग असंभव
जानकारी के अनुसार मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में मुम्बई इंडियंस के अभ्यास सत्र के दौरान रोहित शर्मा रनिंग करते हुए अचानक अपना पांव पकडक़र खड़े दिखाई दिए। इसके बाद वह कुछ कदम चलने के बाद वह जमीन पर लेट गए।
विश्वकप-2019: इस पुराने लुक में दिखाई देगी ऑस्ट्रेलिया टीम
बाद में आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के फिजियो नितिन पटेल कप्तान रोहित की सहायता करने के लिए तुरन्त मैदान पर पहुंचे। वह यहां पर थोड़ा उपचार देने के बाद रोहित शर्मा को मैदान से बाहर ले आए।
बीसीसीआई के इस बयान से टूटा कई खिलाड़ियों का दिल, अब इन्हें नहीं मिल सकेगी विश्व कप टीम में जगह
हालांकि रोहित मैदान से ड्रेसिंग रूम तक बिना सहारे के चलकर गए। अभी रोहित शर्मा की चोट को लेकर किसी भी प्रकार का आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। मुंबई इंडियंस आज अपने घरेलू मैदान पर रविचन्द्रन अश्विन की कप्तानी वाली किंग्स इलेवन पंजाब से मुकाबला करेगी।