इंटरनेट डेस्क। 30 मई से इंग्लैंड में आईसीसी क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने वाला है। क्रिकेट का ये महाकुंभ 15 जुलाई तक खेला जाएगा। विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करने के लिए सभी टीमें इस समय तैयारियों में लग गई है।
इसी बीच आपको बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम ने आगामी विश्वकप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस बात की जानकारी टीम के कोच ने दी। उन्होंने बताया कि हमने इंग्लैंड में खेले जाने वाले विश्वकप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। हाल ही में जारी की गई इस 15 सदस्यीय लिस्ट में टॉम ब्लंडेल को रिजर्व विकेटकीपर के रूप में टीम में शामिल किया गया है। कीवी टीम के नियमित विकेटकीपर टॉम लाथम की अंगूली में लगी चोट के कारण इस युवा विकेटकीपर को विश्वकप में मौका दिया गया है। आपको बता दें कि टॉम ब्लंडेल ने 2017 में टेस्ट में डेब्यू किया था और अपने डेब्यू टेस्ट में ही शानदार शतक जड़ा था। ये उपलब्धि हासिल करने वाले वो न्यूजीलैंड के पहले विकेटकीपर हैं।
कीवी टीम अपने इस विश्वकप का आगाज श्रीलंका के खिलाफ 1 जून को होने वाले मैच से करेगी। आपको बता दें कि इस बार इंग्लैंड में ये 12वां विश्वकप खेला जाने वाला है। 12वें विश्वकप में कुल 10 टीमें इस बार एक दूसरे से भिड़ेगी। इन 10 टीमों में से टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। 12वें विश्वकप का फाइनल लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
2019 विश्वकप के लिए ये हैं न्यूजीलैंड की टीम : केन विलियमसन (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट, कॉलिन डे ग्रांडहोम, लोकी फग्युर्सन, मार्टिन गप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लाथम, कॉलिन मुनरो, जिमी नीशाम, हेनरी निशोल्स, मिशेल सेंटलेर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, रॉस टेलर.
Herald