Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019ः क्रिस गेल को टीम में शामिल न करने की वजह से दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया किंग्स इलेवन पंजाब का मजाक

आईपीएल 2019 सामान्य तौर पर अभी तक देखा जाए तो विदशी खिलाड़ियों ने क्षमता के अनुरुप प्रर्दशन कर अपनी टीम को बढ़त हासिल करने में जज्बा दिखाया है. क्रिस गेल जैसा खिलाड़ी आईपीएल में मनोरंजक खिलाड़ी के रुप में रहा है. गेल ने आईपीएल में एक पारी में सर्वाधिक रन बनाए हैं.

2013 में आरसीबी के लिए 175* रन बनाए और हाल ही में लीग में 300 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने. पंजाब के लिए तीन मैचों में  गेल ने 79, 20 और 40 रन बनाए.

विंडीज बल्लेबाज के इस तरह के प्रर्दशन करने के बाद लोग हैरान दिखाई दे रहे थे कि आखिर टीम में गेल को जगह क्यों नहीं मिली और उन्हें आराम क्यों दिया गया. सोमवार को हुए खेल में गेल को आराम दिया गया. श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था.

गेल के अलावा पंजाब की टीम ने एक और परिवर्तन किया, जिसमें उन्होंने आईपीएल 2018 के पर्पल कैप विजेता एंड्रयू टाॅय को भी पीछे छोड़ दिया. इनके स्थान पर सैम कुरैन और मुजीब उर रहमान को टीम में शामिल किया गया.

गेल और एंड्रयू टाॅय को दिया गया आरामः

“यह एक विशेष ग्राउंड के लिए उपयोग होने वाली है,जैसे हवा की दिशा. यदि आप किसी स्थान पर खेले हैं, तो इससे पहले कि आप जानते हैं कि छोटी चीजें बड़ी बात हैं. हमने एक इकाई के रूप में अच्छी तरह से खेल दिखाया है, और मैं इससे बहुत प्रसन्न हूं.” 

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने टॉस के दौरान ये बातें कहीं.

दिल्ली ने लिखी ये बातः

मैच की शुरुआत रबाडा ने पहले ओवर में पांच रन देकर की और फिर क्रिस मॉरिस को चौथी गेंद पर केएल राहुल को शानदार छक्का जड़ दिया. लेकिन मॉरिस ने वापसी की और अगली गेंद पर राहुल को आउट किया. इसने दिल्ली डेयरडेविल्स के सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट की गई जिसमें लिखा गया कि, “जब आपकी टीम में ‘क्रिस’ होता है, तो आपको सही शुरुआत मिलती है!”

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इस लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं तो तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया है, तो कृपया अभी लाइक करे, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आप तक पहुंचा सके.

The post आईपीएल 2019ः क्रिस गेल को टीम में शामिल न करने की वजह से दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया किंग्स इलेवन पंजाब का मजाक appeared first on Sportzwiki.