Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: केकेआर के खिलाफ मैच से पहले रविन्द्र जडेजा ने बदला लुक, धोनी, रैना समेत साथी खिलाड़ियों ने बनाया मजाक

आईपीएल हो या कोई भी टूर्नामेंट क्रिकेट के खिलाड़ी खेल के साथ साथ अब फैशन और अपने लुक से भी खुद को अलग दिखाने में लगें है. ऐसे में भारत के स्पिन गेंदबाज रविन्द्र जडेजा जो आईपीएल में चेन्नई  सुपर किंग्स की तरफ से खेलतें हैं. उन्होंने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच के पहले अपने लुक में कुछ बदलाव किया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है.

आज चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला उनके अपने होम ग्राउंड पर कोलकाता नाईट राइडर्स के साथ होने वाला है. इस मैदान पर अबतक चेन्नई एक भी मैच नहीं हारा है.

रविन्द्र जडेजा के लुक के साथ खिलाड़ी मस्ती करते दिखे 

हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्वीटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में रविन्द्र जडेजा के साथ महेंद्र सिंह समेत कई खिलाड़ी रविन्द्र जडेजा के साथ मस्ती करते नजर आये.

बता दें कि रविन्द्र जडेजा ने अपने दाढ़ी को ब्राउन कराया है, इस वीडियो में रविन्द्र जडेजा के साथ उनके साथी खिलाड़ी धोनी, सुरेश रैना, मोहित शर्मा ,शार्दुल ठाकुर  जडेजा की ब्राउनी दाढ़ी का मजाक उड़ाते दिख रहें है.

पॉइंट टेबल में नंबर एक के लिए होगा मुकाबला 

 

आज महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई पिछला मुकालबे में जीत के साथ पुरे उत्साह से अपने घरेलु मैदान पर कोलकाता नाईट राइडर्स को मात दे कर पॉइंट्स टेबल में नम्बर एक का स्थान पा सकती है, तो वही रविवार को राजस्थान रॉयल्स को हारने के बाद कोलकाता की टीम पुरे जोश में है. दोनों टीमें अबतक 5-5 मुकाबलें खेले हैं और और दोनों टीमो को बस एक हार का सामना करना पड़ा है. अभी कोलकाता नाईट राइडर्स पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है.

महेंद्र सिंह धोनी के लिए चुनौती होंगे आंद्रे  रसेल 

आईपीएल के इस सीजन में अबतक आंद्रे रसेल ने अपनी तूफानी पारी से सभी टीमो में अपना खौफ बना डाला है. इस सीजन में आंद्रे रसेल के बल्ले से 5 मैचो की 4 इनिंग्स में 268.83 के स्ट्राइक रेट से 207 रन आये हैं जिसमे 22 छक्के अबतक उन्होंने लगा डाला है.

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच को अपनी तरफ करने की क्षमता रखतें हैं. ऐसे में देखना होगा कि आईपीएल के सबसे सफल और दीमाग से सबसे चतुर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी किस प्रकार से आंद्रे रसेल के खिलाफ रणनीति बनायेंगे?

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post आईपीएल 2019: केकेआर के खिलाफ मैच से पहले रविन्द्र जडेजा ने बदला लुक, धोनी, रैना समेत साथी खिलाड़ियों ने बनाया मजाक appeared first on Sportzwiki.