Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: सनराइजर्स स्टार डेविड वार्नर ने हैदराबाद में ऑटो-रिक्शा की सवारी की, तो फ्रेंचाइजी ने कही ये बात

आईपीएल में खिलाड़ी मैदान पर तो दर्शकों अपने खेल के साथ पूरा मनोरंजन करतें हैं. तो वही जब मैदान से बाहर निकलने का मौका मिलता है तो खूब मस्ती भी करते हुए दिखते हैं. आईपीएल के अब तक कई खिलाड़ी मैदान के बाहर या ड्रेसिंग रूम में मस्ती करते हुए दिख चुके हैं. इसबार ऑस्ट्रेलिया और सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर मस्ती करते नजर आये.

ऑटो रिक्शा की सवारी करते दिखे डेविड वार्नर 

आईपीएल में सनराइजर्स का पिछला दो मुकाबला अच्छा नहीं रहा है. दोनो मुकाबलों में उनकी टीम को लगातार हार  का सामना करना पड़ा है. अगला मुकाबला हैदराबाद का दिल्ली कैपिटल्स के साथ होने वाला है. ये मुकाबला हैदराबाद के होम ग्राउंड पर होने वाला है. पिछले मुकाबलों में हार के बाद डेविड वार्नर अभी ब्रेक का आनंद ले रहें हैं.

डेविड वार्नर ने अपने बेटी के साथ ऑटो रिक्शा की सवारी किया और पुरे हैदराबाद में भ्रमण किया. मोटर बाइक से गुजर रहे एक प्रसंशक ने वार्नर का यह वीडियो कैच किया.

 

इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं वार्नर 

 

सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल ट्राफी दिलाने वाले कप्तान डेविड वार्नर ने इस सीजन में बतौर खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सबसे उपर हैं. इस सीजन अब तक वार्नर ने 6 मैचों में 349 रन बनाये हैं, जिसमे एक शतक और 3 अर्धशतक उनके बल्ले से निकले हैं.

पिछले सीजन आईपीएल से बाहर थे डेविड वार्नर 

 

बॉल टेम्परिंग के मामले में एक साल पूर्व ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर को बीसीसीआई ने आईपीएल 11 सीजन से बाहर कर दिया था. इसलिए डेविड वार्नर पिछले सीजन आईपीएल से बाहर रहे.

इस सीजन वापसी करते हुए डेविड वार्नर ने इण्डिया टुडे से कहा,

“उनके ‘दूसरे घर’ हैदराबाद में हुए स्वागत ने उन्हें भावुक कर दिया.”

डेविड वार्नर ने सनराइजर्स प्रबंधन को उन पर विश्वास रखने और आईपीएल 2019 के लिए उन्हें वापस लेने के लिए धन्यवाद दिया.

आगे डेविड वार्नर ने कहा,

“हैदराबाद के प्रसंशको ने जिस तरह से खुले दिल से मेरा स्वागत किया. यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत सम्मान की बात है.”

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी ने कहा, कि

“जिस तरह से मेरी पत्नी और मेरे बेटी ने मेरा समर्थन किया है और साथ ही हैदराबाद की टीम ने जिस तरह पिछले साल मैसेज के साथ ग्रुप चैट पर थे. मैं इसका हिस्सा बनकर बहुत खुश हूँ और इसके लिए हैदराबाद की पूरी टीम का आभारी हूँ.”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post आईपीएल 2019: सनराइजर्स स्टार डेविड वार्नर ने हैदराबाद में ऑटो-रिक्शा की सवारी की, तो फ्रेंचाइजी ने कही ये बात appeared first on Sportzwiki.