दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को हराकर आईपीएल 2019 में अपनी चौथी जीत दर्ज की। टीम की इस जीत में अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन ने अहम भूमिका निभाई थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 178 रन बनाये। जवाब में शिखर धवन की नाबाद 97 रनों की पारी के बदौलत टीम ने एक ओवर बाकि रहते आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया।
दादा ने की धवन की तारीफ

आईपीएल के इस सीजन में शिखर धवन का बल्ला खामोश ही था। इसी वजह से विश्व कप की भारतीय टीम में भी उनकी जगह पर सवाल खड़े होने लगे थे। उनकी इस पारी के बाद दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार सौरव गांगुली ने उनकी जमकर तारीफ की है। मैच के बाद दादा ने कहा
“यह शिखर धवन की पारी की तरह था, एक बार सेट होने के बाद वह खेल को विपक्षी से दूर ले जाते हैं। वह एक क्लास एक्ट हैं। हम शिखर को लेने के लिए बेताब थे, अच्छा है कि वह रन बना रहे हैं। क्योंकि यह टूर्नामेंट का एक महत्वपूर्ण चरण है। विश्व कप एक अलग प्रारूप है और शिखर इंग्लैंड में बहुत अच्छा खेलते हैं। वह एक शानदार वनडे क्रिकेटर हैं।”
नंबर 4 पर ऋषभ पन्त को मौका

दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में ऋषभ पन्त को नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने का मौका दिया। उन्होंने 31 गेंद में 46 रनों की पारी खेली और मैच को कोलकाता से दूर ले गये। उनके नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के बारे में सौरव गांगुली ने कहा
“परिस्थिति के अनुसार, हमने उसे बल्लेबाजी का अधिक अवसर देने के लिए उसे चार बल्लेबाजी करने के लिए भेजा था। वह एक महान प्रतिभा हैं। वह केवल बेहतरहोते जायेंगे।”
पॉइंट्स टेबल में भी बदलाव

दिल्ली कैपिटल्स की इस जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में भी खासा बदलाव हुआ है। 7 मैच में चौथी जीत के साथ श्रेयस अय्यर की टीम टेबल में चौथे स्थान पर पहुँच गयी है। टीम का अगला मुकाबला 14 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हैदराबाद में होगा।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल 2019: सौरव गांगुली ने कहा, शिखर धवन एक क्लास एक्ट हैं appeared first on Sportzwiki.