इनदिनों देश में दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी-20 लीग आईपीएल खेली जा रही है, आईपीएल के मुकाबले इतने हाईवोल्टेज होते हैं, कि कभी-कभी खिलाड़ी आशिक जोश में गाली दे बैठते है. आज हम भी आपकों अपने इस ख़ास लेख में आईपीएल 2019 की तीन ऐसी घटनाओं के बारे में बताने वाले हैं. जब खिलाड़ी मैदान पर गाली दे बैठे.
एमएस धोनी

बता दें, कि चेन्नई सुपर किंग्स को जिस दिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत मिली थी. उसी दिन टीम के स्टार खिलाड़ी केदार जाधव का भी जन्मदिन था. जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने केदार जाधव के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया. केदार को सुरेश रैना, एमएस धोनी सहित सभी खिलाड़ियों ने जमकर केक लगाया.
केदार जाधव के बर्थडे सेलिब्रेशन में एमएस धोनी ने सुरेश रैना को गाली दे डाली. दरअसल, जब केदार जाधव को काफी ज्यादा केक लग गया था, तो सुरेश रैना तौलिया लेकर केदार पर लगे केक को साफ़ करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान धोनी ने कहा, “ऐसा ही ह**** लोंडे होते है, जो पहले केक लगाते हैं और बाद में साफ़ करते हैं.”
विराट कोहली

आरसीबी और केकेआर के मैच के दौरान जब आरसीबी की पारी का 15वां ओवर नितीश राणा लेकर आ रहे थे, तो उनके इस ओवर की चौथी गेंद पर स्ट्राइक में विराट कोहली थे. विराट कोहली, नितीश राणा की इस चौथी गेंद पर एक बड़ा शॉट खेलकर बाउंड्री हासिल करना चाहते थे, लेकिन वह इस गेंद पर मात्र 1 रन ही बना पाये.
अपने मन मुताबिक ना होने के चलते विराट कोहली को गुस्सा आ गया और उन्होंने अपना गुस्सा मैदान पर ही जाहिर कर दिया. वह गुस्से में कई अपशब्दों का प्रयोग कर रहे थे और उनके यह अपशब्दों का पता उनकी लिप्सिंग से साफ़ पता चल रहा था.
श्रेयस अय्यर

इस आईपीएल में अबतक एकमात्र सुपर ओवर मुकाबला हुआ हैं और यह केकेआर और दिल्ली की टीम के बीच हुआ था. इस मुकाबले को केकेआर की टीम ने सुपर ओवर में 3 रन से जीत लिया था.
सुपर ओवर में जब यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जीता, तो अपने उत्साह में दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर के मुंह से गाली निकल गई थी. उनकी यह गाली उनकी लिप्सिंग से समझी जा सकती थी.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post आईपीएल 2019 के तीन ऐसे मौके जब दिग्गज खिलाड़ियों ने जूनियर्स को गाली देकर जेंटलमैन गेम को किया शर्मसार appeared first on Sportzwiki.