स्पोटर्स डेस्क। आईपीएल 2019 को रोमांच दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है और इस सीजन में सभी टीमों ने अपना दम दिखाना शुरू कर दिया है। कुछ टीमों ने शानदार प्रदर्शन करके अंक तालिका में अच्छा स्थान प्राप्त कर लिया है तो कुछ टीमें अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हुई है। इसके साथ इस सीजन में सबसे अच्छी गेंदबाजी और बल्लेबाजी करके के लिए कुछ खिलाड़ियों ने पर्पल कैप और ऑरेंज कैप पर कब्जा करने के लिए जबरदस्त जंग लड़ रहे हैं। इस सीजन में कुछ टीमों ने शानदार शुरूआत करके बता दिया की इस बार वह इस खिताब को जीतकर ही दम लेगी। इस सीजन की अकतालिका में तो पहला स्थान कोलकाता नाईट राइडर्स के पास है।
प्वॉइंट टेबल: आईपीएल 2019
टीम मैच जिते हारे
चेन्नई सुपर किंग्स 3 3 0
किंग्स इलेवन पंजाब 4 3 1
सनराइजर्स हैदराबाद 3 2 1
कोलकाता नाइट राइडर्स 3 2 1
दिल्ली 4 2 2
राजस्थान रॉयल्स 4 1 3
मुंबई इंडियंस 3 1 2
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 4 0 4
इसके साथ ऑरेंज कैप पर कब्जा करने में सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वार्नर ने इस सीजन में अपने 250 रन पूरे करने के साथ इस कैप पर कब्जा कर लिया है।
खिलाड़ी टीम मैच रन
1 डेविड वार्नर सनराइजर्स हैदराबाद 3 254
2 जॉनी बेयरस्टॉ सनराइजर्स हैदराबाद 3 198
3 आंद्रे रसेल कोलकाता नाइट राइडर्स 3 159
4 ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल 4 153
5 संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स 3 140
इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो इस लिस्ट में पहला नाम युजवेंद्र चहल का आता है। अब तक खेले गए मैचों में युजवेंद्र चहल ने 8 विकेट अपने नाम किए है।
खिलाड़ी टीम मैच विकेट
1 युजवेंद्र चहल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 4 8
2 इमरान ताहिर चेन्नई सुपर किंग्स 3 6
3 श्रेयस गोपाल राजस्थान रॉयल्स 4 6
4 कगिसो रबाडा दिल्ली की राजधानियाँ 4 6
5 ड्वेन ब्रावो चेन्नई सुपर किंग्स 3 6
Herald