कोलकाता नाईट राइडर्स के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने अभी तक इस आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। इस सीजन में टीम को मिली दोनों जीतों में उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला था। इसके साथ ही तीसरे मैच में भी उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी की थी। हालाँकि, इसके बावजूद टीम सुपर ओवर में हार मिली थी।
आंद्रे रसेल हुए थे चोटिल

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गये पिछले मैच में आंद्रे रसेल चोटिल हो गये थे। दिल्ली के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल की बीमर उनके कधे पर लगी थी। इसके बाद वह काफी परेशानी में दिखे थे।
हालाँकि, इसके बाद उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी और अर्धशतक भी बनाया। दूसरी पारी में उन्होंने गेंदबाजी भी की थी लेकिन उनके कंधे में दर्द साफ़ दिख रहा था। उन्होंने सुपर ओवर में भी बल्लेबाजी की थी।
चोट पर आया अपडेट

आंद्रे रसेल की चोट पर केकेआर की तरफ से अपडेट आया है। वह चोट की वजह से एक दिन नेट्स से दूर रहे थे लेकिन अब उन्होंने नेट्स पर वापसी कर ली है। कोलकाता नाईट राइडर्स ने उनका वीडियो शेयर किया है।
यहाँ वह बड़े- बड़े हिट लगाते देखे जा सकते हैं। इससे साफ है कि उनका चोट अब पूरी तरह सही है और अगले मैच में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है।
अगला मुकाबला महत्वपूर्ण

केकेआर की टीम अपना अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ उनके ही घर में खेलेगी। यह मैच बैंगलोर के घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जायेगा। आरसीबी की टीम इस सीजन में अभी तक एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है। इसी वजह से केकेआर को सचेत रहने की जरूरत है।
देखें वीडियो:
Guess who’s back
He skipped the nets for a day after copping that blow to his shoulder, but it didn’t take long for @Russell12A to get back to his regular drills
#KKRHaiTaiyaar #DreRuss #KorboLorboJeetbo pic.twitter.com/2xBbm4s9QP
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 3, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल 2019: आंद्रे रसेल के कंधे की चोट पर आई अपडेट, क्या खेल पाएंगे अगला मैच? appeared first on Sportzwiki.

