Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शिखर धवन ने इस टीम को माना विश्वकप 2019 जीतने की प्रबल दावेदार

किसी भी टीम के लिए वर्ल्ड कप सबसे बड़ी बात होती है. वर्ल्ड कप जीतने के लिए सभी टीमें 4 साल तक तैयारियां करती हैं. अभी तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सबसे ज्यादा 5 बार वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया हैं. भारत और वेस्टइंडीज की टीम ने 2 बार वर्ल्ड कप जीता हैं.

तीसरी बार वर्ल्ड कप जीतने की तैयारी कर रही हैं भारतीय टीम

भारतीय टीम ने सबसे पहले 1983 में कपिलदेव की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था. इसके बाद भारत की टीम ने 28 साल बाद 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में दूसरी बार वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया.

2015 के वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था. उस समय भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. इस बार का वर्ल्ड कप इंग्लैंड में हो रहा है और भारतीय टीम का कप्तान इस बार विराट कोहली हैं.

हमारे पास युवा और अनुभवी दोनों तरह के खिलाड़ी हैं

शिखर धवन ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि

“हमारे पास इस समय युवा और अनुभवी दोनों तरह के खिलाड़ी टीम में मौजूद हैं. मैंने आईसीसी के सभी टूनामेंट में अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है. इस वर्ल्ड में भी मैं उसी तरह से खेलना चाहूँगा और भारतीय टीम को एक बार फिर वर्ल्ड कप जीतना चाहूँगा.”

भारत की वर्ल्ड कप की टीम का 15 अप्रैल को होना वाला हैं. शिखर धवन ने इस साल की शुरुआत न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ 2 लगातार अर्द्धशतक लगा कर किया था, लेकिन उसके बाद 1 शतक को छोड़ कोई बड़ी पारी नहीं खेली हैं. वो शतक धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में बनाया था. उस पारी में धवन ने 143 रन बनाये थे.

भारतीय टीम भी अपने इस ओपनर से यही आस लगाये हैं, कि हर बार की तरह इस बार धवन आईसीसी के टूनामेंट में अपने शानदार फॉर्म में रहे और टीम के लिए ढेर सारे रन बनाये.

इस आईपीएल में धवन नहीं दिख रहे अपने रंग में

इस आईपीएल में धवन दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते दिखाई दे रहे हैं. शिखर धवन के लिए अभी तक ये आईपीएल कुछ खास नहीं गया हैं.

दिल्ली कैपिटल्स के लिए शिखर ने अभी तक 6 मैच खेलकर 152 रन ही बनाये हैं. दिल्ली कैपिटल्स और भारतीय टीम दोनों को अब यही आस है, कि शिखर धवन जल्दी से फॉर्म में वापस आ जाएं और अपनी टीम के लिए रन बनाये.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें

The post शिखर धवन ने इस टीम को माना विश्वकप 2019 जीतने की प्रबल दावेदार appeared first on Sportzwiki.