Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एलिस्टर कुक ने विश्वकप 2019 के लिए इस टीम को माना प्रबल दावेदार

आईपीएल के तुरंत बाद विश्व कप का आगाज होने वाला है, इसको लेकर सभी टीमों ने तैयारी शुरु कर दी है. इसी बीच न्यूजीलैंड की टीम  ने विश्व कप के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी. जल्द ही बाकी के दूसरे देश भी विश्वकप 2019 के लिए अपने टीम की घोषणा कर सकते हैं.

बता दें कि इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले वर्ल्डकप 2019 को लेकर एलिस्टर कुक ने भविष्यवाणी की है. आईसीसी के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट की शुरुआत 30 मई से होने जा रही है.  कुक ने पिछले साल ही क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था.

एलिस्टर कुक ने मेजबान टीम इंग्लैंड को बताया चैंपियनः

इस समय वनडे रैंकिंग में नंबर 1 पर मौजूद इंग्लैंड टीम शानदार कर रही है. कुक का मानना है कि इस बार इंग्लैंड के पास वर्ल्ड चैंपियन बनने का एक अच्छा मौका है.

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक कुक ने कहा

”यह पहला मौका है जब इंग्लैंड एक अच्छी टीम के साथ वर्ल्डकप में जा रहा है. टीम में वो सभी खिलाड़ी हैं, जो चैंपियन बनने के लिए चाहिए होते हैं.”

इंग्लैंड साल 2017 में चैंपियन ट्रॉफी में उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया था. टीम पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में हार कर बाहर हो गयी थी. वहीँ अगर पिछले साल की शुरुआत से देखें, तो इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है.

कुक ने कहा, कि

”चैंपियन ट्रॉफी में चूक हो गयी थी. उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ हार मिली थी, जबकि वह दावेदार थे.”

आगे कहा, कि

”वह एक बड़े दावेदार हैं. यह ओएन मॉर्गन के लिए यह शानदार मौका है. इस बार उनकी कप्तानी में टीम घर में अच्छा कर सकती है. टीम में मैच विनर मौजूद हैं. ऐसे बल्लेबाज हैं जो अकेले ही मैच जीता सकते हैं. पिछले 6 से 8 महीने में गेंदबाजी भी शानदार रही है. मुझे लगता है कि वह जीतने वाले हैं.”

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इस लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं तो तो प्लीज कमेंट करें.आगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया है, तो कृपया अभी लाइक करे, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपतक पहुंचा सके.

The post एलिस्टर कुक ने विश्वकप 2019 के लिए इस टीम को माना प्रबल दावेदार appeared first on Sportzwiki.