आईपीएल 2019 के 29वें मैच में दिनेश कार्तिक की केकेआर और महेंद्र सिंह धोनी की सीएसके आमने सामने होगी। सीजन के 23वें मैच में भी दोनों टीमों का मुकाबला हुआ था। उस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने घरेलू मैदान पर अपने नाम किया था। अब दोनों टीमें ईडन गार्डन्स पर भिड़ने को तैयार है। चेन्नई की टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है।
चेन्नई के लिए झटका

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस सीजन शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ होने वाले इस मैच से बाहर हो गये हैं। भज्जी ने इस सीजन शानदार गेंदबाजी की है।
भारतीय टीम से बाहर चल रहे इस अनुभवी गेंदबाज ने पहले मैच में ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी। उस मैच में भज्जी ने विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और मोईन अली को आउट कर मैन ऑफ द मैच का अवार्ड जीता था।
हरभजन सिंह ने खुद बताया कारण

हरभजन सिंह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। भज्जी ने बताया है कि उनके गर्दन में परेशानी है और साथ ही उनके परिवार में भी दिक्कतें हैं। स्पॉट्स्टार से भज्जी ने कहा
“मुझे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में खेलना था, लेकिन मैच की सुबह, मुझे गर्दन में गंभीर दर्द हुआ और मुझे बाहर होना पड़ा। मेरी पत्नी और बेटी दोनों ही ठीक नहीं हैं। मैं अपने परिवार की देखभाल करने के लिए मुंबई में हूं। एक बार जब वे ठीक हो जाते हैं, तो मैं टीम में शामिल हो जाऊंगा।”
बदला लेने को देख रही केकेआर

केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इससे पहले 9 अप्रैल को चेन्नई में मुकाबला खेला गया था। उस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए केकेआर को सिर्फ 108 रनों पर रोक दिया था।
हरभजन सिंह ने उस मैच में सुनील नरेन का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया था। अब कोलकाता की टीम इस मैच में बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी और चेन्नई को हरभजन सिंह की काफी कमी महसूस हो सकती है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल 2019: धोनी को लगा झटका, चेन्नई के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहा खिलाड़ी केकेआर के खिलाफ मैच से बाहर appeared first on Sportzwiki.