Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: पर्पल कैप की रेस में आगे भारतीय गेंदबाज लेकिन टक्कर दे रहे दो विदेशी

आईपीएल 2019 के 15 मैच समाप्त हो चुके हैं और इस सीजन हमें अभी तक एक से बढ़कर एक मैच देखने का मौका मिला है। इस दौरान सुपर ओवर भी हो चुका है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छोड़ दें तो सभी टीमों लगभग एक जैसा ही प्रदर्शन कर रही हैं। अभी तक टूर्नामेंट में गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन से अपनी टीमों को जीत दिलाई है।

आईये आपको बताते हैं, 15 मैच के बाद पर्पल कैच किस गेंदबाज के पास है:

5. कगिसो रबाडा- दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स के इस गेंदबाज ने आईपीएल के इस सीजन शानदार गेंदबाजी की है। मुंबई के खिलाफ पहले मैच से लेकर उन्होंने पंजाब के खिलाफ अंतिम मैच में भी बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया। कगिसो ने अभी तक खेले 4 मैचों में 6 विकेट चटकाए हैं। हालाँकि इसमें सुपर ओवर का विकेट शामिल नहीं है।

4. श्रेयस गोपाल- राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल ने इस सीजन टीम को मिली एक मात्र जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ हुए इस मैच में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। अभी तक खेले 4 मैच में उनके नाम 6 विकेट हैं।

3. ड्वेन ब्रावो- चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स के डेथ ओवर स्पेशिलिस्ट ड्वेन ब्रावो ने इस सीजन भले ही विकेट चटकाए हैं लेकिन वह खासे महंगे भी साबित हुए हैं। चार मैचों में उनके नाम 7 विकेट जरुर हैं लेकिन उन्होंने 9 से ज्यादा की इकॉनमी से रन दिए हैं।

2. इमरान ताहिर- चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी लेग स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। अभी तक चार मैचों में ताहिर ने 6 से भी कम की इकॉनमी से 7 विकेट लिए हैं। चेन्नई को अभी तक मिली सभी जीतों में ताहिर ने अपना योगदान दिया है।

1. युजवेंद्र चहल- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

गेंदबाज टीम को मैच जीताते हैं लेकिन आईपीएल में इस समय के पर्पल कैप खिलाड़ी की टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई है। चहल ने 4 मैच में 8 विकेट चटकाए हैं लेकिन अन्य गेंदबाजों ने उनका साथ नहीं निभाया और इसी वजह से टीम को सभी 4 मैचों में हार मिली।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल 2019: पर्पल कैप की रेस में आगे भारतीय गेंदबाज लेकिन टक्कर दे रहे दो विदेशी appeared first on Sportzwiki.