भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार भी हैं। इसके साथ ही वह बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट भी है। यही वजह है कि उनपर हितों के टकराव का आरोप लग रहा है। इसे लेकर कोलकाता के तीन क्रिकेट फैन्स ने बीसीसीआई के लोकपाल के पास चिठ्ठी लिखी थी। हालाँकि, इस पर अभी कोई फैसला नहीं आया है।
नहीं लगेगी रोक

कोलकाता में 12 अप्रैल को कोलकाता नाईट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होना है। इस मैच में सौरव गांगुली के दिल्ली टीम की डग आउट में बैठने पर कोई रोक नहीं लगेगी। इस बारे में बीसीसीआई के अधिकारी ने पीटीआई से कहा
“डीसी डग आउट में सौरव के बैठने पर बिल्कुल भी रोक नहीं है। मामला अभी भी लोकपाल के पास लंबित है और कोई कानून उन्हें डग आउट में बैठने से नहीं रोक सकता है। लेकिन हां, अगर वह कहीं और बैठना चाहता है, तो यह उसकी कॉल होगी। और जस्टिस जैन ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि एक विशेष मैच उनकी चिंता का विषय नहीं है।”
दादा ने भेज दिया है जवाब

सौरव गांगुली के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद उन्हें बीसीसीआई लोकपाल की तरफ से नोटिस भेजा गया था। इसका उन्होंने जवाब भेज दिया है। हालाँकि, उन्हें खुद भी हाजिर होने के लिए बोला जा सकता है। इसपर अधिकारी ने कहा
“हार्दिक पांड्या, केएल राहुल को उनके लिखित सबमिशन के बाद व्यक्तिगत रूप से बुलाया गया है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि लोकपाल सौरव को बुलाएगे, लेकिन उसके पास वह विकल्प है कि मामले को बंद करने से पहले उनके पास यह विकल्प मौजूद है।”
यह भी पढ़ें: सौरव गांगुली ने विश्वकप 2019 के लिए इस देश के शुरुआती क्रम को माना दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी आक्रमण
सीजन का सातवां मैच

दिल्ली कैपिटल्स 12 अप्रैल को इस सीजन का सातवाँ मैच कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी। अभी तक खेले 6 मैचों में टीम को तीन जीत और तीन हार मिली है। पॉइंट्स टेबल में टीम अभी छठवें स्थान पर है लेकिन इस मैच को जीतकर वह टेबल में ऊपर चढना चाहेगी।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल 2019: ‘सौरव गांगुली को दिल्ली कैपिटल्स की डग आउट में बैठने से नहीं रोका जाएगा’ appeared first on Sportzwiki.