Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्वकप 2019: शमी, बुमराह और भुवनेश्वर के बाद इस खिलाड़ी से बेहतर नहीं है भारत के पास चौथा तेज गेंदबाज

आईपीएल का 12 वां संस्करण चल रहा है. इसके बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी विश्व कप खेलने इंग्लैंड जाएंगे. भारतीय टीम विश्व कप के लिए 15 अप्रैल तक अपनी टीम चुन लेगी. इस बार विश्व कप इंग्लैंड के सरजमीं पर होने वाला है. वहां की पिच तेज गेंदबाजों को काफी मदद करती है. इसलिए ऐसा माना जा रहा है भारतीय टीम चार तेज गेंदबाज लेकर विश्व कप में जा सकती है.

भारत के पास इस समय तीन तेज गेंदबाज तो कन्फर्म माने जा रहे हैं. भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ये ऐसे तीन गेंदबाज हैं जो विश्व कप जाने वाले हैं. लेकिन भारत के पास कोई चौथा तेज गेंदबाज के कई विकल्प  हैं.

दीपक चाहर ने विश्व कप के लिए ठोका अपना दाव 

चेन्नई सुपर किंग्स का ये तेज गेंदबाज आईपीएल में क्या शानदार गेंदबाजी कर रहा है. जैसे इंग्लैंड के मैदान पर तेज गेंदबाज को स्विंग मिलती है. वैसा स्विंग इस खिलाड़ी को आईपीएल में मिल रहा है. वो भी भारतीय पिचों पर. इसके साथ ही ये गेंदबाज शुरू के ओवर में विकेट भी निकाल रहे हैं.

इस खिलाड़ी को ऐसी स्विंग मिल रही है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शुरू में ही इस खिलाड़ी से इनके कोटे का चार ओवर करा देते हैं. उन्होंने अब तक 8 विकेट अपने नाम किए हैं. हर टीम के खिलाफ इस खिलाड़ी की गेंदबाजी अब तक शानदार रही है.

चौथे विकल्प के रूप में और कौन हैं विकल्प!

चौथे गेंदबाज के रूप में भारतीय टीम जिस गेंदबाज पर सबसे ज्यादा भरोसा कर रही थी. उनको अभी आईपीएल में एक भी मैच में कोई मौका नहीं मिला है. वहीं टीम में एक और विकल्प उमेश यादव का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है. भारतीय टीम में भी इस खिलाड़ी ने जो अपना आखिरी मैच खेला था. उसमे आखिरी ओवर में 14 रन दे दिए थे.

आईपीएल में भी इस खिलाड़ी का प्रदर्शन कोई ख़ास नहीं रहा है. जिस वजह से इनको अपनी टीम से भी बाहर बैठना पड़ रहा है. अब ये देखना होगा कौन सा खिलाड़ी भारतीय टीम का चौथा तेज गेंदबाज होता है. विश्व कप के लिए.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post विश्वकप 2019: शमी, बुमराह और भुवनेश्वर के बाद इस खिलाड़ी से बेहतर नहीं है भारत के पास चौथा तेज गेंदबाज appeared first on Sportzwiki.