वर्ल्ड कप होने में अब 2 महीने से भी कम समय बचा है. सभी टीम अपने वर्ल्ड कप टीम के चयन के लिए खिलाड़ियों के प्रद्रर्शन पर लगातार नजर बनाये हुए. भारतीय टीम भी अपने वर्ल्ड कप की टीम का चयन कुछ दिनों में करने वाली हैं, लेकिन टीम के कुछ स्थानों पर खिलाड़ियों के लिए अभी भी संशय बना हुआ है.
रोहित ने कहा हमारी टीम लगभग पक्की है

रोहित ने वर्ल्ड कप की टीम के बारें में बात करते हुए कहा कि
“हमारी टीम लगभग पक्की है. अब कुछ ही स्थान वर्ल्ड कप की टीम के लिए खाली हैं. उन स्थानों पर भी खिलाड़ियों का नाम कप्तान, कोच और चयनकर्ता के दिमाग में चल रहे होंगे. कप्तान और कोच टीम संयोजन के हिसाब से टीम के बारे में सोच रहे है. ये कप्तान और कोच को सोचना है, कि उनको एक्स्ट्रा स्पिनर चाहिए या तेज गेंदबाज,कप्तान को ही पता है की उनको एक्स्ट्रा मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज या ओपनर बल्लेबाज चाहिए.”
इंग्लैंड की परिस्थितियों के हिसाब से बनेगा टीम का संतुलन

टीम के संतुलन के बारे में बोलते हुए एकदिवसीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि
“अंतिम बार जब हम वहां खेलें थे, तब परिस्थिति स्पिन के लिए सही थी, यदि इस बार भी ऐसा हुआ तो हमको एक स्पिनर की जरुरत पड़ेंगी यदि परिस्थिति उससे अलग हुई तो हमको एक और तेज गेंदबाज को ले जाना पड़ेगा. मुझे लगता है की विराट और रवि शास्त्री ने वर्ल्ड कप की टीम के संतुलन के बारे में सोच लिया होगा. टीम के चयनकर्ता आईपीएल के मैच भी बहुत ध्यान से देख रहें होंगे.”
वर्ल्ड कप से पहले आईपीएल खेलने से नहीं होगी कोई परेशानी

खिलाड़ियों के समय प्रबंधन पर बोलते हुए रोहित ने कहा कि
“जब भी हम आईपीएल खेलते है तो उससे बाद कोई ना कोई बड़ी सीरिज हमेशा से ही हुई हैं तो आईपीएल से वर्ल्ड कप की टीम को कोई समस्या नहीं है. जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी को और मैच खेलने चाहिए होता है जिससे की वो अपनी लय बरक़रार रख सके.”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post विश्वकप 2019: रोहित शर्मा ने कहा विश्वकप के लिए चुनी जा चुकी है भारतीय टीम, इन खिलाड़ियों को मिलेगी जगह appeared first on Sportzwiki.