Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: विश्वकप से पहले भारत के लिए आई बुरी खबर, दूसरी बार चोटिल हुए जसप्रीत बुमराह, जाने कब होंगे फिट

भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाज माने जाते हैं। हालिया समय में भारतीय टीम के बेहतरीन प्रदर्शन में बुमराह का काफी अहम योगदान है। विश्व कप में वह टीम के सबसे बड़े हथियार साबित हो सकते हैं और इसी वजह से आईपीएल में उनकी फिटनेस काफी महत्वपूर्ण है।

फिर हुए चोटिल

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फिर से चोटिल हो गये हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शनिवार को हुए मैच के दौरान उनके आँख के नीचे काला धब्बा देखा गया था।

सूत्रों के मुताबिक बुमराह की दाईं आंख के नीचे यह काला धब्बा फील्डिंग प्रैक्टिस के दौरान आया है। कैच की प्रैक्टिस करते हुए गेंद उनके हाथों के बीच से निकल कर आंख पर लग गयी थी।

फ्रेंचाइजी की तरफ से आया बयान

चोट के बाद बुमराह के आँख के पास काफी सुजन भी था लेकिन मैच से पहले इसके कम होने की वजह से उन्हें खेलने का मौका मिल गया। जसप्रीत बुमराह की इस चोट पर मुंबई इंडियंस की तरफ से बयान जारी किया गया है। एएनआई के अनुसार फ्रेंचाइजी ने कहा

“ट्रेनिंग के दौरान उन्हें एक गेंद लगी। सौभाग्य से, क्षेत्ररक्षण के लिए इस्तेमाल की जाने वाली गेंदें थोड़ी नरम होती हैं और यह सिर्फ चोट थी और आंख पर कोई गंभीर प्रभाव नहीं था।”

इस सीजन की दूसरी चोट

विश्व कप से पहले जहाँ भारतीय टीम जसप्रीत बुमराह समेत अपने सभी खिलाड़ियों की फिटनेस की लेकर चिंतित है वहीं इस सीजन दूसरी बार बुमराह चोटिल हुए हैं। इससे पहले सीजन के अपने पहले ही मैच में उनके कंधे में परेशानी थी।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गये उस मैच में अंतिम गेंद फेंकने के बाद बुमराह के बाएं कधें में परेशानी हुई थी। इसी वजह से वह बल्लेबाजी करने भी नहीं उतरे थे। हालाँकि, वह चोट भी गंभीर नहीं थी और उन्होंने अगला मैच भी खेला।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल 2019: विश्वकप से पहले भारत के लिए आई बुरी खबर, दूसरी बार चोटिल हुए जसप्रीत बुमराह, जाने कब होंगे फिट appeared first on Sportzwiki.