Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019ः हार्दिक पांड्या ने धोनी के सामने लगाया उनका हेलीकॉप्टर शॉट तो देखने लायक था माही का रिएक्शन

आईपीएल के 12 वें संस्करण का रोमांच अपने चरम पर है, प्रतिदिन नये-नये रिकार्ड बनते और टूटते हुए नजर आते हैं. मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच हुए बुधवार रात को हार्दिक पांड्या के बल्ले से हेलीकाप्टर शाॅट निकला, इसके बाद धोनी का रिएक्शन देखने वाला था.

मुंबई ने चेन्नई के लगातार जारी विजय रथ को रोकने में कामयाबी हासिल की, इस दौरान हार्दिक पांड्या ने बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रर्दशन कर टीम को जीत दिलाई, बैटिंग करने आए हार्दिक पांड्या ने 8 गेंदो में 25 रन की धुआंधार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने अपने बल्ले से हेलीकाप्टर शाॅट भी मारा.

हार्दिक पांड्या ने लगाया हेलीकाप्टर शाॅटः

हार्दिक पांड्या के बल्ले से ये शाॅट लांग आन पर शानदार सिक्स की रूप में आया, पांड्या ने कहा कि

“मुझे लगा कि धोनी भाई मेरे पास आएंगे और कहेंगे कि वेरीगुड, लेकिन इस दौरान ऐसा कुछ भी नहीं हुआ.”

उन्होंने कहा कि

“मैंने धोनी के इस शाॅट को काॅपी किया है. मैं इस शाॅट का काफी समय से नेट प्रैक्टिस कर रहा था.”

आईपीएल शुरु होने से पहले हार्दिक इस शाॅट को मारते हुए देखे गए थे, यो वीडियो उस समय वायरल भी हुआ था.

बुधवार को खेले गये इस मैच में मुंबई की टीम ने धीमी शुरुआत की, लेकिन 14 वें ओवर के बाद मुंबई की टीम लय में दिखाई दी, जिसके बदौलत ही टीम 170 रन के स्कोर तक मात्र 6 ओवर में ही पहुंच गई. इसके पहले बल्लेबाज संघर्ष करते हुए नजर आ रहे थे.

सूर्यकुमार यादव की सूझबूझ वाली पारी के बदौलत और कुणाल पांडया के 42 रन की बदौलत टीम इतने रन बनेने मं कामयाब हो सकी, इसके बाद हार्दिक पा्डया अपने रंग में आ गए और उन्होंने मात्र 8 गेंदो में ही 25 रन ठोक दिए. इस मैच को चेन्नई ने 33 रनों से गंवा दिया. चेन्नई की आईपीएल में ये पहली हार है.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो, प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तोों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करे और साथ ही अगर कोई सुझाव देना चाहते है तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अभी तक हमारे पेज को लाइक नहीं किया है. तो कृपया अभी लाइक करें , जिससे लेटेस्ट अपडेटस आपतक पहुंचा सके.

The post आईपीएल 2019ः हार्दिक पांड्या ने धोनी के सामने लगाया उनका हेलीकॉप्टर शॉट तो देखने लायक था माही का रिएक्शन appeared first on Sportzwiki.