आईपीएल सीजन 12 का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड पर होगा. लेकिन आईपीएल फ़ाइनल से पहले अगर स्टैंड्स की समस्या को नहीं सुलझाया गया तो चेन्नई के होम ग्राउंड पर फाइनल नहीं हो पायेगा. बीसीसीआई ने कहा है कि अगर स्टैंड्स की समस्या नहीं सुलझती है, तो हैदरबाद को चार प्लेऑफ़ की मेजबानी करने के लिए बैक अप आप्शन में रखा गया है. ऐसे में क्वालीफायर 1 और 2 हैदराबाद में तथा एलिमिनेटर बैंगलोर में खेला जा सकता है.
पिछले सीजन की चैम्पियन है चेन्नई सुपर किंग्स

पिछले सीजन की चैम्पियन रही चेन्नई सुपर किंग्स को अपने घरेलू मैदान पर फ़ाइनल की मेजबानी करने का पूरा अधिकार है. उम्मीद है कि इस सप्ताह के अंत तक फिर से निर्णय में परिवर्तन होगी और ऑफ स्थलों पर अंतिम कॉल किया जाएगा. इस मुद्दे पर बीसीसीआई की प्रशासकों की समिति (सीओए) और आईपीएल प्रबंधन ने सोमवार को चर्चा की, और चेन्नई सुपर किंग्स को कुछ और दिनों की कोशिश करने और समस्या का समाधान खोजने की अनुमति देने का निर्णय लिया गया.
इस सीजन चेन्नई के होम ग्राउंड पर अबतक 4 मुकाबले हो चुके हैं

स्टेडियम ने सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल 2019 के पहले मुकाबले की मेजबानी की है और तब से तीन और मुकाबले इस स्टेडियम पर हो चुके हैं. हालाँकि, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को ख़राब लाइट्स के बारे में चिंतित किया है.
सीओए के चेयरमैन विनोद राय ने कहा,
“ऐसे तीन स्टैंड हैं जो बंद हैं. अगर वे इस मुद्दे को स्पस्ट नहीं कर सकते, तो हम वहां फाइनल नहीं कर सकते. फ़ॉलबैक विकल्प हैदराबाद और बैंगलोर हैं.”
2012 से बंद हैं तीन स्टैंड

चेन्नई कॉर्पोरेशन ने तीन स्टैंडों – I, J और K, को लगभग 12,000 सीटों और जोड़ दिया था. जब 2011 में विश्व कप से पहले स्टेडियम का नवीनीकरण किया गया था. 2012 के विरोध के बाद से केवल एक बार उन्हें खोला गया था. तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन को दिसंबर 2012 में भारत और पाकिस्तान वनडे के बाद ऐसा करने के लिए विशेष अनुमति मिली.
प्राथमिक चिंताएं हैं कि तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (टीएनसीए) और राज्य सरकार के बीच कानूनी झगड़े के चलते सीटों को क्यों खाली रखा जा रहा हैं.
चेन्नई का अगला मैच एम ए चिदंबरम स्टेडियम पर हैदराबाद के साथ 23 अप्रैल को होगा.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post आईपीएल 2019: चेन्नई के लिए आई बुरी खबर, विजेता टीम चेन्नई के शहर में नहीं बल्कि यहाँ होगा आईपीएल का फाइनल मुकाबला appeared first on Sportzwiki.