Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वसीम अकरम ने आईसीसी वर्ल्डकप 2019 के लिए चुनी पाकिस्तान की टीम

क्रिकेट के खेल का सबसे बड़ा मुकाबला आईसीसी वर्ल्ड कप अगले महीने से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू होने वाला है. ऐसे में प्रत्येक टीम अपनी देश के सबसे अच्छे से अच्छे खिलाड़ियों मौजूद हैं. कई दिग्गज खिलाड़ी भी अपनी अनुभव से इस बड़े टूर्नामेंट के लिए टीम के खिलाड़ियों को चुना रहे हैं. ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम ने पाकिस्तान के लिए अपना टीम चुना है.

ये है वसीम अकरम की वर्ल्ड कप टीम 

 

वर्ल्डकप के लिए पाकिस्तान  23 सदस्य वाली अपनी टीम की घोषणा 30 अप्रैल के पहले करेगा.  इस बात को ध्यान में रखते हुए की इंग्लैण्ड में पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल है और वहां 300 का स्कोर बन सकता है. अपनी 15 सदस्य वाली टीम में वसीम अकरम ने बल्लेबाज आसिफ अली और उमर अकमल को टीम में शामिल किया है.

दोनों बल्लेबाज ने हाल ही में समाप्त हुए पाकिस्तान सुपर लीग 2019 में आसिफ अली ने सर्वाधिक छक्के(26) लगाए और 182.46 की स्ट्राइक रेट के साथ सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी की और वहीँ उमर अकमल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी सीरीज में 5 मैचों में 150 रन बनाये, हालाँकि पाकिस्तान 5-0 से ये सीरीज हार गया.

उमर अकमल ने ऑस्ट्रलिया के खिलाफ अपने करियर की सबसे अच्छी पारी में से एक 108 गेंदों में 136 रनों की पारी खेली है.

52 वर्षीय तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने बाएं हाथ तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को टीम में चुना है, हालाँकि मोहम्मद आमिर ने चैम्पियन ट्रॉफी के बाद 14 मुकाबले में मात्र 5 विकेट लिया.

मोहम्मद हाफिज को रखे हैं बाहर 

 

वसीम अकरम ने अपनी टीम में  मोहम्मद हफीज को बहार रखा हैं, जो वर्तमान में अंगूठे की चोट से जूझ रहे हैं और विश्व कप से पहले फिट होने की उम्मीद है.

पूर्व तेज गेंदबाज ने पाकिस्तान को एक रिजर्व  बल्लेबाज, कीपर, स्पिनर और एक तेज गेंदबाज टीमों के साथ प्रशिक्षण देने की व्यवस्था करने का सुझाव दिया है, ताकि रिजर्व खिलाड़ियों को शर्तों के अनुरूप हो और वे आवश्यकता होने पर खेलने के लिए तैयार हो.

ये है वसीम अकरम की वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की  टीम 

 

फखर जमान, इमाम उल हक़, बाबर आजम, हरिस सोहेल, शोएब मालिक, आसिफ अली, उमर अकमल, सरफराज अहमद( कप्तान और विकेटकीपर), शादाब खान, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, मोहमद आमिर, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद हुसैन, हसन अली.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post वसीम अकरम ने आईसीसी वर्ल्डकप 2019 के लिए चुनी पाकिस्तान की टीम appeared first on Sportzwiki.