इनदिनों देश में आईपीएल 2019 खेला जा रहा हैं, जिसे पूरा विश्व देख रहा हैं. सभी देश आईपीएल का लुफ्त उठा रहे हैं. अबतक आईपीएल 2019 में काफी रोमांचक मैच हुए हैं. इन मैचों ने क्रिकेट प्रशंसकों का भरपूर मनोरंजन भी किया है, लेकिन आईपीएल 2019 की एक बात ऐसा भी हैं. जिसकी वजह से पाकिस्तान सहित पूरा विश्व आईपीएल 2019 की खिल्ली उड़ा रहा है.
अंपायरिंग का खराब स्तर

इस आईपीएल में अंपायरिंग का स्तर बहुत ज्यादा खराब रहा हैं. अंपायरों ने कई ऐसे फैसले लिए हैं. जिससे पाकिस्तान सहित पूरा विश्व आईपीएल 2019 की खिल्लीयां उड़ा रहा हैं.
इन मौकों पर देखने को मिली खराब अंपायरिंग

आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में जब आरसीबी की टीम को अंतिम गेंद पर 7 रन चाहिए थे, तो लसिथ मलिंगा ने पैर की नो बॉल की थी, लेकिन अंपायर ने इसे नो बॉल नहीं दिया था, लेकिन जब रिप्ले में देखा गया, तो यह नो बॉल थी. इस घटना ने अंपायरिंग के स्तर पर बहुत से सवाल उठाये थे.
गुरूवार को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच के दौरान बेन स्टोक्स ने नो बॉल डाली जिसे अंपायर ने नो बॉल करार भी दिया, लेकिन लेग अंपायर के मना करने पर अंपायर ने अपना फैसला बदल दिया था. इस वक्त भी खराब अंपायरिंग का एक बहुत बड़ा उदहारण देखने को मिला था.
किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच बुधवार को खेले गए मैच के दौरान पंजाब के गेंदबाज ने हार्दिक पांड्या को एक गेंद की थी. यह गेंद लेग स्टंप को हल्की सी छु कर बाउंड्री की तरफ गई थी.
हालाँकि, इस आईपीएल में गिल्लियां ऐसी है, कि वह आसानी से गिरने का नाम ले रही है, इसलिए हार्दिक पांड्या भी खुशकिस्मत रहे और स्टंप की गिल्लियां नहीं गिरी, लेकिन हद तो तब हुई जब अंपायर ने स्टंप में लगकर गई इस गेंद को वाइड करार दिया.
आईपीएल 2019 की खिल्लियां उड़ाना जायज

इस आईपीएल में खराब अंपायरिंग की ऐसी एक बहुत लम्बी लिस्ट हैं, इसलिए कहीं ना कहीं पाकिस्तान सहित अगर पूरा विश्व इसके लिए आईपीएल 2019 का मजाक उड़ा भी रहा हैं, तो कहीं ना कहीं ये जायज भी हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post इस वजह से पाकिस्तान सहित सभी देश उड़ा रहे हैं आईपीएल 2019 की खिल्ली appeared first on Sportzwiki.