आईपीएल 2019 के 12 वें संस्करण का रोमांच अपने चरण पर दिखाई दे रहा है, वहीं एक ओर सभी टीमें अच्छा प्रर्दशन करने का प्रयास कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर देखा जाए तो विराट कोहली की टाम राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के अंदर किसी भी प्रकार का परिवर्तन देखने को नहीं मिला है.
टीम का प्रर्दशन चिंता का विषय बना हुआ है. इसको लेकर कई लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि अब वो समय आ गया है जब विराट कोहली से कप्तानी छीन लेनी चाहिए और किसी दूसरे को कप्तान नियुक्त किया जाना चाहिए.

विराट कोहली की अगर एक या दो पारी को छोड़ दिया जाए, तो उनकी बल्लेबाजी में गिरावट ही दिखाई दी है. वहीं इस मामले में वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि स्पिनरों को गुगली के साथ उनकी बल्लेबाजी तकनीक में कुछ प्रश्नचिन्ह मिले है, जिसके कारण वह हर बार फेल होते हुए नजर आ रहे हैं.
विराट कोहली की फाॅर्म टीम इंडिया के लिए विश्व कप के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. हालांकि लक्ष्मण को विश्वास है कि वह विश्वकप में बल्लेबाजी में कमाल करने में कामयाब हो पाएंगे. कोहली, भारत के कप्तान और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) दोनों ही आईपीएल 2019 में काफी संघर्ष कर रहे हैं
लक्ष्मण ने बताई इस कमजोरी पर विराट को काम करने की आवश्यकताः
सनराइजर्स हैदराबाद के कोच वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि विराट को स्पिनरों के खिलाफ बल्लेबाजी तकनीक पर गौर करने की आवश्य़कता है. हालांकि उन्होंने कहा कि इस पर विराट ने गौर करना चालू कर दिया होगा, वह जल्द ही स्पिन के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं.

लक्ष्मण ने 4 अप्रैल, गुरुवार को इंडिया टुडे को बताया,
“अच्छा, मुझे लगता है कि उन्हें स्पिन खासकर गुगली पर बल्लेबाजी करने में परेशानी हो रही है, मुझे याद है कि पिछले साल भी मुजीब, ज़म्पा और मार्कंडेय ने विराट को आउट किया था.”
शुरुआती चार मैच गंवा चुके हैं विराट के चैलेंजर्सः
लक्ष्मण ने कहा, “मुझे लगता है कि अगले दो-तीन खेल उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगे.”
विराट और एबी डिविलियर्स दोनों ही ऐसे गुणवत्ता वाले बल्लेबाज हैं, मुझे लगता है कि उनके लिए बल्लेबाजी कर टीम के लिए कुछ करने की आवश्यकता है.

मुझे लगता है कि दोनों को थोड़ी निराशा होगी कि जहां तक बल्लेबाजी की बात है तो उनके अलावा दूसरा कोई भी टीम में कोई भी बड़ा खिलाड़ी है जो टीम को इन मुश्किलों से बाहर निकाल सके.
पार्थिव ने आखिरी गेम में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन अन्य खिलाड़ियों ने अभी तकल निराश ही किया है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post आईपीएल 2019ः वीवीएस लक्ष्मण ने गिनाई विराट कोहली की कमियां, इस वजह से नहीं जीत रहे एक भी मैच appeared first on Sportzwiki.