Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मार्टिन गप्टिल ने न्यूजीलैंड नहीं बल्कि इस टीम को बताया विश्वकप 2019 जीतने का प्रबल दावेदार

आईसीसी विश्व कप 2019 के शुरू होने में अब करीब 55 दिन का समय बचा हुआ है। सभी टीमों ने इस टूर्नामेंट के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इंग्लैंड और वेल्स में खेली जानी इस टूर्नामेंट की शुरुआत 30 मई को होगी और फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को खेला जायेगा। न्यूजीलैंड विश्व कप के लिए 15 सदस्यी खिलाड़ी घोषित करने वाली पहली टीम बनी है।

मार्टिन गप्टिल ने दिया बयान

न्यूजीलैंड के विश्व कप टीम में जगह बनाने वाले अनुभवी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने इस टूर्नामेंट के बारे में बात की है। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा मार्टिन गप्टिल ने कहा

“वेस्टइंडीज शायद डार्क हॉर्स हो सकता है। उन्हें अपने लाइन-अप में कुछ मैच विजेता खिलाड़ी हैं। यह एक मजेदार टूर्नामेंट होने जा रहा है, एक यह है कि हर टीम के बारे में एक ही भावना है, सबसे अच्छी टीम उसी दिन जीत जाएगी।”

अन्य टीमों के बारे में बोले

इसके साथ ही मार्टिन गप्टिल ने अन्य टीमों के बारे में भी बात की। उन्होंने भारतीय टीम को सबसे मजबूत टीमों में माना है और इसके साथ ही वह अन्य टीमों को भी कमजोर नहीं मानते। उन्होंने कहा

“यह जानना बहुत कठिन है! भारत को इस समय एक बहुत मजबूत टीम मिली हुई है, वे बहुत अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं। इंग्लैंड कुछ अद्भुत क्रिकेट खेल रहा है और ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के साथ संयुक्त अरब अमीरात में क्या किया है, यह सबने देखा है।”

गप्टिल का फॉर्म जरूरी

न्यूजीलैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल भारत के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में फ्लॉप रहे थे। हालाँकि उसके बाद उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारियां खेली थी।

आईसीसी विश्व कप 2015 में मार्टिन गप्टिल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 237 रनों की पारी खेली थी। यह विश्व कप की सबसे बड़ी और वनडे क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी पारी थी।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post मार्टिन गप्टिल ने न्यूजीलैंड नहीं बल्कि इस टीम को बताया विश्वकप 2019 जीतने का प्रबल दावेदार appeared first on Sportzwiki.