आईपीएल 2019 के 15 मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस और तेज हो गयी है। टूर्नामेंट में कई बल्लेबाज शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और इसी वजह से यह रेस आगे चलकर और मजेदार होने की उम्मीद की जा सकती है। आज टूर्नामेंट का 16वां मैच खेला जाना है और इसमें ऑरेंज कैप की टॉप 5 में से 4 बल्लेबाज मैदान पर होंगे।
आईये आपको बताते हैं 15 मैच के बाद इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाजों के बारे में
5. शिखर धवन- दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने इस सीजन अभी तक खेले चार मैचों में 140 रन बनाये हैं। धवन ने उम्मीद के मुताबिक भले ही तेजी से रन नहीं बनाये हैं लेकिन अपनी टीम को स्थिर शुरुआत दी है।
4. ऋषभ पंत- दिल्ली कैपिटल्स

विश्व कप टीम के लिए ट्रायल दे रहे युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत ने इस टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की थी। पहले ही मैच में उन्होंने 78 रनों की विस्फोटक पारी खेली लेकिन उसके बाद उनके प्रदर्शन में भारी गिरावट आई है। अभी 4 मैच में 153 रन बनाकर वह लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं।
3. आंद्रे रसेल- कोलकाता नाईट राइडर्स

कोलकाता नाईट राइडर्स के विस्फोटक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल शानदार फॉर्म में हैं। अभी तक खेले तीन मैचों में उन्होंने 248 की स्ट्राइक रेट से 159 रन बनाये हैं। केकेआर को मिली दोनों जीतों में उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी मिला था।
2. जॉनी बैरेस्टो- सनराइजर्स हैदराबाद

सनराईजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज जॉनी बैरेस्टो भी जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं। जॉनी बेयरेस्टो ने आरसीबी के खिलाफ 114 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। इस सीजन में अभी तक 3 मैचों में 198 रन बना लिए हैं।
1. डेविड वार्नर- सनराइजर्स हैदराबाद

बैन की वजह से पिछला आईपीएल सीजन मिस करने के बाद डेविड वार्नर ने इस सीजन विस्फोटक शुरुआत की है। उन्होंने अभी तक खेले तीन मैचों में दो अर्धशतक और एक साथ बनाया है। उनके नाम तीन मैच में 254 रन दर्ज है और वह पहले स्थान पर काबिज हैं।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल 2019: मजेदार हो चली है ऑरेंज कैप की रेस, जानें कौन पहुंचा कहां? appeared first on Sportzwiki.