आईसीसी विश्व कप के शुरू होने में अब करीब 50 दिनों का समय बचा हुआ है। भारत समेत सभी टीमों ने अप्जी तैयारी भी लगभग पूरी कर ली है। टूर्नामेंट के लिए न्यूजीलैंड ने अपने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा भी कर दी है। वहीं अन्य टीमों ने अभी तक अपने खिलाड़ियों के नामों की घोषणा नहीं की है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच 30 मई को खेला जायेगा।
इस दिन होगी भारतीय टीम घोषित

आईसीसी विश्व कप 2019 के लिए भारतीय टीम का ऐलान 15 अप्रैल को किया जायेगा। स्पोर्ट्स्टार की खबर के मुताबिक भारतीय चयनकर्ता 15 अप्रैल को मुंबई में बीसीसीआई हेडक्वाटर में टीम का चयन करने के लिए मीटिंग करेंगे।
इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने पिछले हफ्ते कहा था कि 20 अप्रैल से पहले टीम का ऐलान कर दिया जायेगा। अब टीम ऐलान का दिन भी सामने आ गया है।
यह है नियम

आईसीसी के नियम के मुताबिक सभी टीमों को 23 अप्रैल या उससे पहले अपने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर देनी है। इसके साथ ही टूर्नामेंट के शुरू होने से 7 दिन पहले तक इसमें बदलाव किया जा सकता है।
2016 तक सभी टीमों को टूर्नामेंट शुरू होने से दो महीने पहले अपने 30 संभावित खिलाड़ियों के नाम की घोषणा करनी पड़ती थी। हालाँकि, 2016 में आईसीसी ने इस नियम को हटाने के फैसला किया था।
इस दिन पहला मुकाबला

विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदारों में से एक दो बार की विजेता भारतीय क्रिकेट टीम 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। यह मुकाबला साउथहैम्पटन में खेला जायेगा। इसके बाद 9 जून को गत विजेता ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला है।
भारतीय टीम इसके बाद न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, बांग्लादेश और श्रीलंका से भिड़ेगी। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल 9 और 11 जुलाई को खेला जायेगा जबकि फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को लॉर्ड्स के एतिहासिक मैदान पर होगा। फाइनल के लिए 15 जुलाई को रिजर्व डे रखा गया है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईसीसी विश्व कप 2019: टूर्नामेंट के लिए इस दिन भारतीय टीम का होगा ऐलान, बीसीसीआई ने की डेट की घोषणा appeared first on Sportzwiki.