आईपीएल का 12 वां संस्करण जबसे शुरू हुआ है. इसका रोमांच पूरे देश में चढ़ कर बोल रहा है. लेकिन इस आईपीएल कई ऐसे विवाद हुए है जिसे देखकर कई लोग इस लीग पर भी सवाल उठा रहे हैं. आईपीएल के शुरुआत में ही राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुए मुकाबले में जिस तरह पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने जोस बटलर के साथ मांकडिंग आउट किया उसके बाद विवाद बहुत ज्यादा बढ़ गया.
इस आईपीएल सीजन अंपायर के ऐसे फैसले भी दिए हैं. जिसे देख दर्शक के साथ-साथ क्रिकेट के दिग्गज के भी होश उड़ गए. आइए ऐसे ही अंपायर के कुछ फैसले जिनपर सवाल उठे वो आपको बताते हैं.
1. नों बॉल विवाद

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच बड़ा विवाद सामने आया. मैच के आखिरी ओवर में मलिंगा ने गेंद फेंकी और शिवम दुबे ने लॉन्ग ऑन पर शॉट खेला. बैंगलोर के बल्लेबाजों ने रन नहीं दौड़ा लेकिन रीप्ले में देखा गया कि मलिंगा ने पैर क्रीज से आगे बढ़ा हुआ था. यानी वह एक नो-बॉल थी लेकिन अंपायर ने इसे नोटिस नहीं किया.
बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली इस पर बुरी तरह भड़क गए. मैच के बाद उन्होंने कहा कि यह आईपीएल है न कि कोई क्लब क्रिकेट.
2. छठे ओवर में गेंद बदलने का विवाद

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की ओर से बार-बार गेंद बदलने की बात कही जा रही थी. लेकिन अजिंक्य रहाणे की अंपायर ने एक भी नहीं सुनी. लेकिन जब चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गेंद बदलने को कहा तो 6 वें ओवर में ही गेंद बदल दिया गया. जिसके बाद विवाद भी हो गया.
3. 7 गेंद का ओवर

किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला चल रहा था. पहला ओवर किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने किया. इस मैच में पहला ओवर आर अश्विन ने किया. उन्होंने पहले ओवर में 7 गेंद फेक दिए. अंपायर ने मैच के दौरान ये बहुत बड़ी चूक कर दी थी.
4. ओवर थ्रो विवाद

हर विवाद की तरह इस विवाद में जो एक चीज लगभग कॉमन थी वो किंग्स इलेवन पंजाब है. मैच के दौरान कोलकाता के बल्लेबाज रॉबी उथप्पा ने गेंद को थ्रो किया गेंद डेड हो चुकी थी. आंद्रे रसेल के पास जब गेंद गई तो उन्हें लगा गेंद उनको चोट पहुंचाएगी और वो निचे झुक गए.
गेंद सीमा रेखा के बाहर चल गई.पंजाब के बल्लेबाजों के साथ डग आउट में बैठे आर अश्विन ने चौका के लिए अपील की. इसके बाद ये चौका दिया गया. इस फैसले पर भी अंपायर पर सवाल खड़े किए गए थे.
5. मांकडिंग आउट

आईपीएल का एक और सीजन शुरू हुआ ही था कि एक नए विवाद ने जन्म ले लिया. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने जोस बटलर को मांकडिंग आउट कर दिया.
इसके साथ ही अंपायर के इस फैसले पर एक सवाल भी खड़ा हुआ जब अश्विन गेंदबाजी करने जा रहे थे तब वो बटलर को आउट करने के लिए रुक गए. जिसके बाद अम्पायरिंग पर कई सवाल उठे कि जब अश्विन रुके तब उन्हें आउट क्यों दिया गया.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post आईपीएल 2019 में अंपायर द्वारा दिए गए पांच विवादित फैसले, जिसे विश्व क्रिकेट में हुई भारत की बदनामी appeared first on Sportzwiki.