Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शोएब अख्तर ने भारत को नजरअंदाज कर इन टीमों को बताया विश्व कप 2019 जीतने का दावेदार

आईसीसी विश्व कप के शुरू होने में अब करीब 50 दिनों का समय बचा हुआ है। उससे पहले दिग्गजों ने टूर्नामेंट को लेकर अपनी पसंदीदा टीमों के खुलासा कर रहे हैं। 30 मई से इंग्लैंड में खेले जाने वाले क्रिकेट के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जायेगा। पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपनी फेवरेट टीमों के बारे में बताया है।

ट्विटर पर पूछा गया सवाल

पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर लोगों से सवाल पूछने को कहा था। इसी दौरान एक शख्स ने उससे विश्व कप के लिए उनकी तीन पसंदीदा टीम के बारे में पूछा।

शोएब अख्तर ने दिया जवाब

क्रिकेट इतिहास के सबसे तेज गेंदबाजों में गिने जाने वाले शोएब अख्तर ने इसके बाद विश्व कप के लिए अपनी तीन पसंदीदा टीमों के बारे में बताया। इसमें उन्होंने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान का नाम लिया।

जहाँ एक तरफ अन्य कई बड़े दिग्गज भारतीय टीम को विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार मान रहे हैं, वहीं शोएब ने टॉप तीन टीमों में भी भारतीय टीम का नाम नहीं लिया।

सभी की फेवरेट में इंग्लैंड

विश्व कप 2015 में बांग्लादेश से हारकर बाहर हुए इंग्लैंड की टीम ने वनडे क्रिकेट खेलने का तरीका ही बदल दिया। यही वजह है कि शोएब अख्तर समेत कई बड़े दिग्गज इंग्लैंड को विश्व कप जीतने के प्रबल दावेदार मान रहे हैं। इंग्लैंड की टीम शुरुआत से ही बेख़ौफ़ बल्लेबाजी करती है।

वनडे क्रिकेट के दो सबसे बड़े स्कोर भी इंग्लैंड के नाम ही दर्ज है। टीम ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 481 रन बना दिए थे। उसके अलावा दूसरा सबसे बड़ा स्कोर 444 रन भी इंग्लैंड के नाम ही दर्ज है। टीम ने यह स्कोर 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post शोएब अख्तर ने भारत को नजरअंदाज कर इन टीमों को बताया विश्व कप 2019 जीतने का दावेदार appeared first on Sportzwiki.