केन विलियमसनस जिन्होंने आईपीएल 2018 में बल्लेबाजी और कप्तानी द्वारा पूरी दुनिया को दिखा दिया था, कि उनके अंदर काबिलियित कूट-कूट कर भरी हुई है, डेविड वार्नर की अनुपस्थिति में केन ने टीम को फाइनल तक पहुंचाया लेकिन चेन्नई के सामने टीम फीकी पड़ गई. जिससे वह फाइनल मैच हार गए, लेकिन इस सत्र में चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे विलियम्सन को अब टीम से बाहर ही बैठना पड़ सकता है.

कीवी खिलाड़ी ने न केवल शानदार ढंग से टीम की कप्तानी की, बल्कि 735 रनों के साथ टीम के बल्लेबाजी विभाग को भी मजबूत करने में योगदान दिया. इस दौरान उन्होंने आईपीएल 11 में ऑरेंज कैप को जीतकर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया.
चोट से उबर चुके केन के पास नहीं है टीम में जगहः
चोट से जूझ रहे केन को टीम से बाहर बैठना पड़ा, उनकी जगह पर भुवनेश्वर को कप्तानी सौंपी गई. केन के स्थान पर चौथे विदेशी खिलाड़ी के रुप में मोहम्मद नबी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया.
अफगान स्पिनर ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 4 विकेट लेकर सभी को चौंका दिया. नबी ने इसके बाद दूसरे मैच में दो विकेट लेकर टीम में जगह पक्की कर ली.

उन्होंने इस दौरान 9 गेंद पर 17 रन की जोरदार पारी भी खेली. अब सनराइजर्स के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर विलियमसन ने वापसी की, तो कौन बाहर बैठेगा? क्योंकि एक टीम में प्लेइंग इलेवन में केवल चार विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं, और जॉनी बेयरस्टो और डेविड वार्नर ने टीम को कई मैच जीताएं है.
वार्नर या बैरेस्टो के स्वदेश वापसी के बाद ही मिलेगी टीम में जगह
तीसरे खिलाडी़ के रुप में राशिद खान हैं, जो टीम के मुख्य खिलाड़ी के तौर पर खेलते हैं. इस प्रकार देखा जए तो विलियम्सन को टीम से बाहर ही बैठना पड़ सकता है.
अब केन की वापसी तभी संभव है, जब वार्नर या बेयरस्टों में से किसी एक खिलाड़ी को विश्वकप की तैयारियों के मद्देनजर देश वापस जाना पड़े, तभी केन टीम में वापस आ सकते है.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो, प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तोों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करे और साथ ही अगर कोई सुझाव देना चाहते है तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अभी तक हमारे पेज को लाइक नहीं किया है. तो कृपया अभी लाइक करें , जिससे लेटेस्ट अपडेटस आपतक पहुंचा सके.
The post आईपीएल 2019ः चोट से उबरे केन विलियमसन से छीन जायेगी टीम की कप्तानी, इस वजह से नहीं मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह appeared first on Sportzwiki.