Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे इस खिलाड़ी ने कहा, काला होने की वजह से झेलनी पड़ी अवहेलना

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की और से खेलने वाले साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने इस सीजन अबतक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा नवम्बर 2014 में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम में डेब्यू किया. इस आईपीएल सीजन में रबाडा ने 6 मैच खेले है और 11 विकेटों के साथ पर्पल कैप को  अपने पास रखे हैं.

आपको बता दे की इस कामयाबी के पीछे रबाडा अपने माता-पिता को श्रेय देते है जिन्होंने रंगभेद जैसे कठिन समय में उनके लिए संघर्ष किया. कगिसो रबाडा के पिता म्फो एक डॉक्टर और उनकी माँ फ्लोरेंस एक एसेंट मैनेजमेंट में काम करती हैं.

मुझे ख़ुशी है कि मेरे माता-पिता ने मेरा साथ दिया : कगिसो रबाडा 

रंगभेद के युग के बाद पैदा होने के बाद खुद को साउथ अफ़्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा खुद को धन्य मानते हैं, लेकिन वह उस दर्द को पूरी तरह पहचनाते हैं, जो उनके माता-पिता और अन्य अफ्रीकियों को जो जख्म मिला.

पीटीआई से इंटरव्यू के दौरान रबाडा ने कहा कि,

” किसी भी खिलाड़ी के लिए समर्थन बड़ी भूमिका अदा करता है. मै खुद को धन्य मानता हूँ की मुझे अवसर और अपनी प्रतिभा को सक्षम करने में समर्थन प्राप्त हुआ. बहुत सारे खिलाड़ीयों को उस तरह का समर्थन नहीं मिल पाता. इसके लिए मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूँ”

आगे उन्होंने कहा कि,

” मुझे ख़ुशी है कि मेरे माता पिता ने मेरे लिए जो कुछ भी किया है उसके लिए मुझे ख़ुशी है, क्योंकी  रंगभेद युग के दौरान उनके लिए यह बिलकुल आसान नहीं था.”

रबाडा ने कहा की अब मेरे पास अपने आधार से कम भग्यशाली बच्चो को मदद करने का अवसर मिलेगा. यह क्रिकेट के इर्द – गिर्द और अन्य खेलों और शिक्षा के क्षेत्र में भी होगा.

कोलपाल सौदे के बारे में बोलते हुए कहा

 

पिछले कुछ वर्षों में साउथ अफ्रीका ने इंग्लिश काउंटी क्रिकेट टीमों के लिए कोलपाल सौदा करने के बाद कुछ क्रिकेटरों को खो दिया है. पिछले साल तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से समय से पहले संन्यास ले लिया और ‘सरे’ के लिए खेलने का विकल्प चुना. मोर्केल के अलावा काइल एबॉट, रेले रासुव और डुआने ओलिवर कुछ अन्य नाम हैं, जिन्होंने इस डील पर हस्ताक्षर किया.

कोलपाल मुद्दे के बारे में बोलते हुए रबाडा ने कहा कि,

“कोलपाक एक मार्मिक मुद्दा है मेरा मानना है कि लोग निश्चित रूप से उनकी पसंद के हकदार हैं मेरे लिए, देश के लिए खेलना बहुत बड़ी बात है और हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रदर्शन दूंगा “

वर्ल्ड कप के लिये कौन बेहतर गेंदबाज 

 

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ 23 वर्षीय कंगिसो रबाडा को आने वाले वर्षो में विश्व क्रिकेट में राज करने वाले गेंदबाज के रूप में माना जा रहा है.

कंगिसो रबाडा से जब पूछा गया कि दोनों गेंदबाजों में से कौन बेहतर है?

इसका जबाव देते हुए रबाडा ने  इस बहस में शामिल होने से इंकार कर दिया.

रबाडा ने कहा

“मुझे नहीं पता कि कौन सबसे अच्छा है, क्योंकि इस समय सभी टीमों के पास अच्छी तेज़ गेंदबाजी इकाइयाँ हैं, जो एक बड़ा कारण यह भी है कि मुझे लगता है कि इंग्लैंड में विश्व कप दिलचस्प टूर्नामेंट होगा.”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post आईपीएल 2019: आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे इस खिलाड़ी ने कहा, काला होने की वजह से झेलनी पड़ी अवहेलना appeared first on Sportzwiki.