आईसीसी विश्व कप 2019 की शुरुआत में अब करीब 50 दिनों का समय बचा हुआ है। टूर्नामेंट की शुरुआत 30 मई से होने वाली है। इसके लिए सभी टीमों को 23 अप्रैल तक अपने 15 सदस्यीय दल की घोषणा करनी है। न्यूजीलैंड ने जहाँ अपने टीम की घोषणा कर दी है, वहीं भारतीय टीम का चयन 15 अप्रैल को किया जायेगा। अब शेन वॉर्न ने अपनी ऑस्ट्रेलिया की टीम चुनी है।
दिग्गजों की वापसी

शेन वॉर्न ने अपनी टीम में डेविड वॉर्नर और स्टीवन स्मिथ को जगह दी है। दोनों ही खिलाड़ियों पर लगा एक साल का बैन मार्च के अंत में समाप्त हो चुका है। अब वह ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने को तैयार है और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन भी कर रहे हैं।
इसके साथ ही वॉर्न ने आरोन फिंच को सलामी बल्लेबाज नहीं बनाने की सलाह दी है। फिंच ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सलामी बल्लेबाज करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था।
इन-फॉर्म खिलाड़ी का नाम गायब

ऑस्ट्रेलिया के इन-फॉर्म सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को शेन वॉर्न ने विश्व कप टीम में जगह नहीं दी है। ख्वाजा ने भारत और पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में शानदार बल्लेबाजी की थी।
उनकी जगह वॉर्न ने डार्शी शॉर्ट को टीम में चुना है। इसके साथ ही पीटर हैंड्सकॉम्ब भी उनकी टीम में नहीं हैं। इसपर सफाई देते हुए उन्होंने लिखा
“विश्व कप तक ऑस्ट्रेलिया के लिए कोई वनडे नहीं खेलना है। याद रखें कि इंग्लैंड के हालात भारत और यूएई के हालिया दौरों जैसे कुछ नहीं होंगे। इसलिए चयनकर्ताओं के लिए एक कठिन काम है क्योंकि फॉर्म में होने वाले खिलाड़ियों के लिए भी मुश्किलें हैं।”

इस प्रकार है शेन वॉर्न की टीम:
डेविड वार्नर, डार्शी शॉर्ट, आरोन फिंच, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स केरी, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, झाय रिचर्डसन (अगर फिट रहे), एडम जम्पा, शॉन मार्श, नाथन लियोन, एश्टन टर्नर, नाथन कुल्टर- नाइल।
My squad of 15
Warner
Short
Finch
Smith
Maxwell
Stoinis
Carey
Cummins
Starc
Richardson J (if fit)
ZampaPlus
Marsh S
N Lyon
A Turner
Coulter-NileThoughts followers ? Agree ?
— Shane Warne (@ShaneWarne) April 8, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईसीसी विश्व कप 2019: शेन वॉर्न ने चुनी ऑस्ट्रेलिया की टीम, शानदार फॉर्म में चल रहा यह खिलाड़ी हुआ बाहर appeared first on Sportzwiki.