खेल डेस्क।30 मई से शुरू होने वाले 12वें वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। टीम के चयन के बाद युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत को शामिल नहीं करने पर चर्चा हो रही है। इस टीम में पहली बार ऑलराउंडर पर ज्यादा भरोसा जताया है और टीम में 5 ऑलराउंडर को शामिल किया गया है। इस टीम को देखकर लग रहा है की यह विश्व कप की सबसे उम्रदराज टीम है जो इस विश्व कप में उतरेगी। इसके खिलाड़ियों की उम्र की बात करें तो इनकी औसत आयु 29 या 30 साल की है और कुछ खिलाड़ियों की उम्र तो 30 साल से भी ज्यादा है।
15 खिलाड़ियों की उम्र:
महेंद्र सिंह धोनी- 37 साल
केदार जाधव- 34 साल
दिनेश कार्तिक- 33 साल
शिखर धवन- 33 साल
रोहित शर्मा - 31
विराट कोहली - 30 साल
रविंद्र जडेजा- 30 साल
भुवनेश्वर कुमार- 29 साल
विजय शंकर- 28 साल
मोहम्मद शमी- 28 साल
युजवेंद्र चहल- 28 साल
केएल राहुल- 26 साल
हार्दिक पांड्या- 25 साल
जसप्रीत बुमराह- 25 साल
कुलदीप यादव- 24 साल
इस टीम में एक ऐसे खिलाड़ी का चयन हुआ है जिसने अभी तक 9 वनडे मैच खेले है। इस खिलाड़ी को नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने का मौका दिया जा सकता है। सबसे ज्यादा उम्रदराज खिलाडी में पहला नाम महेंद्र सिंह धोनी का आता है और सबसे कम उम्र में कुलदीप यादव का आता है। अब यह देखना होगी इस विश्व कप में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन इनकी उम्र के हिसाब से होगा या इनके अनुभव से होगा। विश्व कप शुरू होने से पहले कई खिलाड़ियों की भारतीय टीम को इस विश्व कप का प्रबल दावेदार भी बताया जा रहा है।
Herald