Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इयान चैपल ने ऑस्ट्रेलिया के अलावा इस टीम को माना विश्वकप 2019 का प्रबल दावेदार

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं  है. ऐसे में सभी टीमे इस टूर्नामेंट में अपनी प्रबल दावेदारी पेश  करने की होड़ में लग चुकी है, तो वहीं  कुछ टीमो को पहले से ही इस टूर्नामेंट का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है, जिसमे भारत और इंग्लैण्ड के साथ अब ऑस्ट्रेलिया की टीम के पूर्व खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया को भी इस लिस्ट में शामिल कर लिया है. पिछले कुछ सीरिज में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है.

भारत इंग्लैंड के साथ ऑस्ट्रेलिया भी वर्ल्डकप जीत की दावेदार : इयन चैपल 

 

ऑस्ट्रेलिया ने अभी हाल में जिस तरह से प्रदर्शन पिछले मुकाबलों में किया है उससे उनकी टीम का मनोबल काफी बढ़ा है. वनडे सीरिज में ऑस्ट्रलिया ने  जिसतरह से नंबर रैंक वाले भारतीय टीम को भारत में ही 3-2 से मात दी और उसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ 5-0 से पाकिस्तान को हराने के बाद शानदार वापसी का संकेत दिया है.

भारत पर मिली जीत इस बात से ज्यादा उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम अपने घर पर थी और ऑस्ट्रेलिया अपने चार स्टार खिलाड़ियों के बिना खेल रही थी.जिसमे दो खिलाड़ी (डेविड वर्नर और स्टीव स्मिथ) प्रतिबन्ध के कारण तो वही गेंदबाजो में मिचेल स्टार्क ओए जोस हेजलवुड इंजरी से टीम में शामिल नहीं थे. अब इन स्टार खिलाड़ियों की वापसी के साथ ही ऑस्ट्रेलिया भारत और इंग्लैण्ड के साथ ही वर्ल्ड कप जीतने वाली पसंदीदा टीम में सामान पायदान पर आ चुकी है, लेकिन उनका घरेलु क्रिकेट में कहानी कुछ और ही  है.

घर पर नहीं बना 200 का स्कोर 

टेस्ट क्रिकेट के बाद ऑस्ट्रेलिया में सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता ‘शेफ्फिल्ड शील्ड प्रतियोगिता’ बहुत समय से खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जाती है. जिसमे सर गारफील्ड सोबर्स भी उनमे शामिल थे, यह प्रतियोगिता टेस्ट क्रिकेट के बाद सबसे कड़ी प्रतियोगित है.

इस प्रतियोगिता पर एक झलक डालें तो इसमें न्यू साऊथ वेल्स बनाम विक्टोरिया और क्वीन्सलैंड बनाम साउथ ऑस्ट्रेलिया ने  3 में  से दो मैचो की 8 पारियों में कोई भी 200 के टोटल तक पहुँच सका. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया एसेज टेस्ट सीरिज की तैयारी के लिए यह स्थिति अच्छी नहीं है.

अब तक ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम में न्यू साउथ वेल्स का बहुत ही मजबूत योगदान रहा है. न्यू साउथ वेल्स के बल्लेबाज जिसमे विक्टर ट्रम्पर , डॉन ब्रेडमैन, जादुई स्पिन गेंदबाज शेन वार्न जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं.

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट अभी बुरी स्थिति में चल रही है  जिसमे खिलाड़ी प्रतिबन्ध और इंजरी के शिकार हो रहें है, लेकिन अब सकरात्मक सोच के साथ वर्ल्ड कप और आगमी एसेज सीरिज के लिए तैयार होना चाहिए.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

 

 

 

 

 

 

The post इयान चैपल ने ऑस्ट्रेलिया के अलावा इस टीम को माना विश्वकप 2019 का प्रबल दावेदार appeared first on Sportzwiki.