Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुंबई इंडियंस अगर अपनी टीम में कर ले ये दो बदलाव, तो बन सकती है आईपीएल 2019 की विजेता

आईपीएल का खूमार पूरे देश में जमकर बोल रहा है. आईपीएल के 12 वें संस्करण में दो बड़ी टीम उभर के आई मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मुकाबला 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है. दोनों टीम अब तक इस सीजन में शानदार खेल का प्रदर्शन दिखा चुकी है.

मुंबई ने अपने पिछले दोनों मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी. मुंबई के लिए उनकी बल्लेबाजी बहुत बड़ी समस्या बन के सामने आई है. आइए हम आपको ऐसे तीन बदलाव के बारे में बताते हैं जो अगर ये टीम कर दे तो और बेहतर हो जाएगी.

सूर्य कुमार यादव के प्रदर्शन में नहीं है निरंतरता 

मुंबई इंडियंस का ये बल्लेबाज इस समय टीम के मध्यक्रम का अहम हिस्सा बताया जा रहा है. लेकिन इस खिलाड़ी के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी दिखी है. इस खिलाड़ी ने अबतक सिर्फ एक अर्धशतक ही बनाया है. इनकी जगह एक बार फिर युवराज सिंह को मौका दिया जा सकता है.

हालांकि इस खिलाड़ी ने अब तक ऐसा कोई प्रदर्शन नहीं किया जिससे उनको टीम में वापस लेकर आया जाए. लेकिन इस खिलाड़ी के पास मौका है बढ़िया वापसी कर बढ़िया प्रदर्शन करने का. अगर ये खिलाड़ी बढ़िया प्रदर्शन करता है तो टीम को बहुत मजबूती मिलेगी.

डी कॉक की जगह एविन लुईस 

साउथ अफ्रीका के इस सलामी बल्लेबाज का प्रदर्शन भी उतना कोई खास नहीं रहा है. उनके प्रदर्शन में भी निरंतरता नहीं है. उन्होंने अब तक इस सीजन में सिर्फ एक अर्धशतक बनाया है.

इस खिलाड़ी की जगह अगर मुंबई की टीम अगर एविन लुईस को मौका दे तो बेहतर होगा. वेस्टइंडीज के बल्लेबाज इस लीग में शानदार प्रदर्शन करते हैं. ऐसे में एविन लुईस को मौका देना बेहतर होगा.

ये खिलाड़ी लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए मशहूर है. वेस्टइंडीज के लिए इस खिलाड़ी ने टी-20 में दो शतक लगाए हैं. वो दोनों शतक भारत के खिलाफ.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post मुंबई इंडियंस अगर अपनी टीम में कर ले ये दो बदलाव, तो बन सकती है आईपीएल 2019 की विजेता appeared first on Sportzwiki.