Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी विश्व कप 2019: मोहम्मद हफीज ने पाकिस्तान समेत इन देशों को माना फेवरेट

आईसीसी विश्व कप 2019 के शुरू होने में अब करीब 55 दिनों का समय बचा हुआ है। सभी टीमों ने अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। भारतीय टीम समेत दुनिया भर के खिलाड़ी जहाँ आईपीएल खेलने में व्यस्त है वहीं उनका ध्यान विश्व कप के ऊपर भी है। पाकिस्तान टीम के ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने विश्व कप के दावेदारों के बारे में बयान दिया है।

फेवरेट के बारे में बताया

मोहम्मद हफीज ने विश्व कप जीतने के प्रबल दावेदारों के बारे में बात की है। वह भारत, इंग्लैंड और पाकिस्तान को टूर्नामेंट जीतने के प्रबल दावेदार के रूप में मानते हैं। जीटीवी से बात करते हुए हफीज ने कहा

“यहाँ तक कि मुझे लगता है कि हम विश्व कप के लिए शीर्ष तीन पसंदीदा टीमों में से एक हैं। इंग्लैंड जिस तरीके का क्रिकेट खेल रहे हैं वह हमेशा फेवरेट होंगे जबकि भारत ने एक बहुत अच्छा एकदिवसीय टीम बनाया है है और उनकी लाइन अप में कुछ बेहतरीन स्पिनर हैं।”

पाकिस्तान की टीम बेहतरीन

पाकिस्तान की टीम ने पिछले कुछ सालों में शानदार क्रिकेट खेली है। इंग्लैंड में हुए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को हराकर वह विजेता बने थे। पाकिस्तान के बारे में बात करते हुए मोहम्मद हफीज ने कहा

“हम कुछ समय के लिए एक इकाई के रूप में एक साथ खेल रहे हैं और हम एक-दूसरे का भरपूर समर्थन करने की कोशिश करते हैं। मुझे लग रहा है कि हम विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जब भी हमने वहां खेला है तो समर्थन काफी बढ़ा है और यह खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रोत्साहित भी करता है।”

टीम में मिलेगी जगह?

मोहम्मद हफीज पाकिस्तान के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने टीम के लिए दो विश्व कप भी खेले हैं। खुद को विश्व कप टीम में जगह मिलने के बारे में मोहम्मद हफीज ने कहा

“मुझे पूरी उम्मीद है कि मैं विश्व कप से पहले फिट हो जाऊंगा और टीम बना सकता हूं। मैंने दो विश्व कप खेले हैं और एक वरिष्ठ खिलाड़ी के रूप में मैं भी इस अभियान का हिस्सा बनना चाहता हूं।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईसीसी विश्व कप 2019: मोहम्मद हफीज ने पाकिस्तान समेत इन देशों को माना फेवरेट appeared first on Sportzwiki.