Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: इस वजह से शेरो से सजी रॉयल चैलेंजर्स दुनिया के सामने बन चुकी है बिल्ली

आईपीएल 2019 के इस सीजन में अब तक की सबसे असफल टीम आरसीबी रही है, जिस टीम के कप्तान विराट कोहली हैं, अबतक इस  सीजन में आरसीबी ने कुल छः मुकाबले खेले हैं, जिसमे  सभी मैचो में हर का सामना करना पड़ा है. आपको बता दें कि आईपीएल में लगातार छः मुकबले हारने वाली दुसरी टीम आरसीबी बन चुकी है, इसके पहले 2013 में लगातार छः मुकाबलों दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स) ने हार का सामना किया था.

विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी की इस सीजन एक के बाद एक हार पर सवाल उठने लगे हैं.  आइये जानते है वो पांच कारण जिस वजह से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को हर मैच में हर झेलनी पड़ी है.

खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने में असफल 

 

आईपीएल में हमेशा ही विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल उठते आयें हैं, 2017 से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 33 मुकाबले खेले हैं, जिसमे मात्र 10 में ही जीत मिली है, जानकारों का कहना है कि विराट कोहली साथी खिलाड़ी का हौसल बढ़ाने में नाकाम रहें हैं, उनकी कप्तानी में किसी तरह की कोई प्लानिंग नहीं नजर नहीं आया है. मैदान पर उनका  साथी खिलाड़ी के साथ व्यवहार खिलाड़ियों का हिम्मत तोड़ देता है.

 विराट के पास रणनीति का अभाव

 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में रणनीति का साफ अभाव नजर आ रहा है. कई मैचो में टीम कॉम्बिनेशन पिच के अनुसार नहीं रहा है, जिससे सामने वाली टीम को फायदा मिला जा रहा है और आरसीबी की टीम अभी तक अपना कोई ओपनिग जोड़ी नहीं तय नहीं कर पायी है.

इस सीजन में अब तक कभी विराट कोहली -पार्थिव पटेल तो कभी मोईन अली पार्थिव पटेल  तो कभी सिमरन हेटमायर ओपनिंग करते नजर आये  हैं.

हिट करने वाले खिलाड़ियों का ख़राब  प्रदर्शन 

 

आरसीबी की टीम के बल्लेबाज हद से ज्यादा विराट कोहली और ए बी डिविलियर्स पर निर्भर है. इन दोनों के आउट होने के बाद टीम के बाकि बल्लेबाज दबाव को नहीं झेल पातें हैं. आरसीबी की टीम में मोईन अली, शिवम दुबे, मार्कस स्टोइनिस जैसे हीटर्स बल्लेबाज हैं, लेकीन इन सभी ने इस सीजन में निराश किया है.

डेथ ओवर्स में गेंदबाजी का अभाव 

The post आईपीएल 2019: इस वजह से शेरो से सजी रॉयल चैलेंजर्स दुनिया के सामने बन चुकी है बिल्ली appeared first on Sportzwiki.