Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019ः क्रिस लिन ने बताया वजह पारी की शुरुआत करते वक्त सुनील नारायण के साथ इस वजह से नहीं करते बात

कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन ने लतातार दो मैचों में अच्छा प्रर्दशन कर टीम को बढ़त हासिल करने में योगदान दिया, इसके साथ ही उन्होंने अपनी फाॅर्म को भी पा लिया. लिन ने रविवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ 32 गेंदो में 50 रनों की शानदार पारी खेली.

क्रिस लिन ने अपनी पिछली दो पारियों में शानदार 93 रन बनाए है. और टूर्नामेंट के अगले चरण में जाने के लिए उत्साहित है क्योंकि केकेआर आईपीएल 2019 के अभियान की शानदार शुरुआत की है.

क्रिस लिन ने नारायण के साथ बल्लेबाजी करने के खोले राजः

केकेआर के लिए एक अपरंपरागत जोड़ी बनाने के लिए सुनील नरेन के साथ साझेदारी करने वाले लिन ने कहा कि

“जब वे एक साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं, तो बहुत ज्यादा बात नहीं करते हैं और चीजों को सरल रखने की कोशिश करते हैं.”

ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ने आगे कहा कि

“वह एक धीमी गति के स्टार्टर हैं और चीजों को आसानी से लेना पसंद करते हैं और क्रीज पर बसने से पहले अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं.”

लिन ने अपनी जीत के लिए पॉवरप्ले में नरेन द्वारा शानदार शुरुआत का श्रेय दिया, उन्होंने कहा हमें पता था कि हमें पावरप्ले में कड़ी मेहनत करनी होगी. यह एक अच्छा पावरप्ले था और हम उसके बाद क्रूज कंट्रोल में थे. मैंने इसे छोड़ दिया.

केकेआर 4 जीत के साथ अंकतालिका में नंबर वनः

नरेन ने पिछले कई वर्षों में बल्ले से भी शानदार प्रर्दशन किया है. लिन ने कहा कि

“मैं पारंपरिक रूप से एक धीमा स्टार्टर हूं. यह एक लंबा टूर्नामेंट है, हम महत्वपूर्ण जीत के साथ  केकेआर लय में दिखाई दे रही है.”

केकेआर ने नरेन और लिन की धमाकेदार शुरुआत के बाद राजस्थान रॉयल्स द्वारा निर्धारित 140 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया। इस बीच, केकेआर ने छह मैचों में से चार जीत हासिल की हैं.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो, प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तोों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करे और साथ ही अगर कोई सुझाव देना चाहते है तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अभी तक हमारे पेज को लाइक नहीं किया है. तो कृपया अभी लाइक करें , जिससे लेटेस्ट अपडेटस आप तक पहुंचा सके.

The post आईपीएल 2019ः क्रिस लिन ने बताया वजह पारी की शुरुआत करते वक्त सुनील नारायण के साथ इस वजह से नहीं करते बात appeared first on Sportzwiki.