Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्वकप-2019: इस पुराने लुक में दिखाई देगी ऑस्ट्रेलिया टीम

खेल डेस्क। इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से आईसीसी विश्व कप शुरू होने वाला है। इस टूर्नामेंट के लिए विभिन्न टीमों ने विशेष तैयारी की है। यहां तक की कई टीमों ने अपनी ड्रेस में भी बदलाव किया है।क्रिकेट के इस महाकुंभ के दौरान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम पुराने लुक (1999 की ड्रेस) में नजर आएगी।

आईपीएल में ये रिकॉर्ड बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने डेविड वार्नर

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने अपनी खेल सामान प्रायोजक कंपनी एसिस के साथ करार कर मंगलवार को इंग्लैंड में होने वाले वनडे विश्वकप के लिए टीम की जर्सी लॉन्च की। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी जर्सी लॉन्च में ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को इसे पहने हुए दिखाया है।

आईपीएल में 11 साल बाद टूटा पाकिस्तानी क्रिकेटर सोहेल तनवीर का ये कीर्तिमान, जोसेफ ने बना डाले ये दो बड़े रिकॉर्ड

यह जर्सी पीले रंग की है जिसमें कॉलर हल्के हरे रंग के हैं जबकि पैंट पर भी हरे रंग की पट्टी बनी हुई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम की इस ड्रेस को प्रशंसकों ने वोट देकर चुना है। कंगारू टीम के खिलाडिय़ों के लिए कुल सात प्रकार की जर्सी में से प्रशंसकों ने 20 साल पुरानी जर्सी को ही ऑस्ट्रेलिया की वर्तमान टीम के लिए पसंद किया है।

इस गेंदबाज ने चहल से छीनी पर्पल कैप, अभी तक हासिल कर चुके हैं इतने विकेट

क्रिकेट के इस महाकुंभ में ऑस्ट्रेलिया अपने अभियान की शुरुआत ब्रिस्टल में एक जून को अफगानिस्तान के खिलाफ करेगी। इस समय कंगारू टीम के हौंसले बुलंद है, क्योंकि हाल ही में उसने भारत और पाकिस्तान के खिलाफ उनकी घरेलू वनडे सीरीज में जीत हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3-2 से और पाकिस्तान को 5-0 से शिकस्त दी थी। अब पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की वापसी से यह टीम ओर भी मजबूत हो जाएगी।