आईपीएल की सबसे सफल टीमों में शामिल चेन्नई सुपर किंग्स को मुंबई इंडियंस के हाथों सीजन की पहली हार मिली थी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गये इस मैच को मुंबई ने 37 रनों से अपने नाम किया था। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने ड्वेन ब्रावो के अंतिम ओवर में 29 रन ठोक दिए और यही टीमों की हार और जीत का अंतर बना।
ड्वेन ब्रावो को हैमस्ट्रिंग में परेशानी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान टीम के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो को हैमस्ट्रिंग की परेशानी हुई थी। बल्लेबाजी के दौरान उन्हें रन लेने में भी परेशानी हो रही थी और वह तेजी से नहीं दौड़ पा रहे थे।
इसके बाद उनका स्कैन करवाया गया था। अभी तक इस सीजन उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी और पहले चार मैचों में 7 विकेट लिए थे। वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में चौथे स्थान पर थे।
ब्रावो हुए बाहर

ड्वेन ब्रावो स्कैन का रिजल्ट आने के बाद दो हफ्ते के लिए बाहर हो गये हैं। उनके ग्रेड वन हैमस्ट्रिंग टियर है और इसी वजह से उन्हें क्रिकेट से दूर होना पड़ा है। ब्रावो का बड़ा होना टीम के लिए बड़ा झटका है।
वह किस मैच से टीम के साथ वापस जुड़ेंगे, इसपर अभी कोई अपडेट नहीं आया है। ब्रावो टी-20 क्रिकेट के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में माने जाते हैं। पिछले सीजन उन्होंने चेन्नई की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
टीम को बड़ा झटका

ड्वेन ब्रावो का बाहर होना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। ब्रावो के अलावा टीम के पास ऐसा कोई गेंदबाज नहीं है जो अंतिम ओवर में गेंदबाजी पर सकते। लुंगी एन्गिदी पहले ही चोट की वजह से बाहर हो गये हैं।
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेविड विली पारिवारिक वजहों से टूर्नामेंट से बाहर हैं। अब टीम के पास मोहित शर्मा, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर जैसे भारतीय तेज गेंदबाज हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड के स्कॉट कुग्गेलेइजन को टीम ने अपने साथ जोड़ा है लेकिन उनके पास भारत में खेलने का कोई अनुभव नहीं है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल 2019: मुंबई से मिली करारी हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को लगा एक ओर बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी दो हफ्ते के लिए बाहर appeared first on Sportzwiki.