आईपीएल सीजन 12 का 25वां मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेला जाएगा. आज के इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी है. इस सीजन आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स शानदार फॉर्म में चल रही है. चेन्नई ने अबतक 6 मैचो में 5 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर बनी हुए है.
इस सीजन में अबतक राजस्थान के हाथो केवल एक जीत ही हाथ लगी है. इस मैच में अगर आज चेन्नई जीतती है तो बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज हो जायेगा.
एक और इतिहास रचने से एक कदम दूर महेंद्र सिंह धोनी

पिछले मुकाबले में कोलकाता नाईटराइडर्स को शिकस्त देने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के हौसले बुलंद है. 2008 से अभीतक महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर कप्तान 165 मुकाबले खेले हैं, जिसमे 99 में जीत दर्ज किया है. अगर आज के मैच में चेन्नई जीत जाती है तो 100 मैच जीतने वाले पहले कप्तान बन जाएँगे. बता दें कि 2008 से धोनी चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजाइन्ट्स के लिए कुल 165 मैचो में कप्तानी की है, जिसमे धोनी के जीत का प्रतिशत 60.36 रहा है.
दुसरे और तीसरे नंबर पर गौतम गंभीर और विराट कोहली

आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में गौतम गंभीर दूसरे नंबर पर हैं. गंभीर ने दिल्ली डेयरडेविल्स (वर्तमान दिल्ली कैपिटल्स) और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 129 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें 71 मैच जीतने में वह सफल रहे.
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं. विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान के तौर पर कुल 102 मैच खेले हैं. इस दौरान उनकी टीम 44 मैच जीतने में कामयाब रही है.
चेन्नई सुपर किंग्स के इन दो खिलाडियों के नाम भी दर्ज हो सकते है रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के दो अन्य खिलाड़ी भी इस मैच में रिकॉर्ड बना सकते हैं चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज सुरेश रैना अगर आज के मैच में 1 कैच लेने में कामयाब रहते हैं तो वह आईपीएल में 100 कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे.
दूसरी तरफ आईपीएल में 100 विकेट पूरे करने के लिए रवींद्र जडेजा को इस मैच में 2 विकेट की जरुरत होगी. जडेजा के नाम आईपीएल में अभी 98 विकेट दर्ज हैं.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post आईपीएल 2019 : जीत दर्ज करते ही इतिहास रच देंगे धोनी ऐसा करने वाले बन जाएँगे पहले कप्तान appeared first on Sportzwiki.