आईपीएल के 12वें सीजन में अभी तक कई बड़े विवाद हो रहें हैं. इस आईपीएल में अभी तक आधे मैच भी पूरे नहीं हुए हैं और विवादों की संख्या अभी से ही बहुत ज्यादा हो गयीं हैं. आईपीएल और विवादों का नाता पहले भी रहा है पर इस बार विवादों की संख्या कुछ ज्यादा हो गयीं हैं.
विवादों से भरा हैं आईपीएल सीजन 12

खराब अंपायरिंग हो या नो बॉल विवाद, अंपायर के गलत फैसले पर धोनी का मैदान में आना हो या रविचंद्रन अश्विन का जोस बटलर को मांकडिंग करना, इस आईपीएल में विवादों की संख्या रुकने का नाम नहीं ले रहीं हैं. इन विवादों के कारण ही आईपीएल जैसी बड़ी क्रिकेट लीग को दुनिया भर में शर्मसार होना पड़ रहा है.
1. मांकडिंग विवाद

इस आईपीएल के चौथे ही मैच में जो राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया था इस आईपीएल का पहला विवाद हुआ. इस मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर को मांकडिंग तरीके से आउट कर दिया था.
इस घटना के बाद विश्व भर में आईपीएल की और रविचंद्रन अश्विन की आलोचना की गयी थी. इस विवाद के बाद तो विश्व क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ियों का अलग अलग गुट बन गया था. जिनमें से एक गुट अश्विन का समर्थन कर रहा था तो वहीँ दूसरा गुट लगातार अश्विन की आलोचना में लगा हुआ था.
2.नो बॉल विवाद

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलें गये इस आईपीएल में सातवे मैच में फिर एक बड़े विवाद ने जन्म लिया. इस मैच की दूसरी पारी में आखिरी गेंद पर बैंगलोर की टीम को जीत के लिए 7 रन चाहिए थे.
मुंबई के गेंदबाज लसिथ मलिंगा के इस गेंद पर सिर्फ 1 रन बना लेकिन गेंद को दोबारा देखने पर पता चला की वो गेंद नो गेंद थी. जिसके बाद बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली निराश हो गये थे और उन्होंने अंपायरों की शिकायत मैच रेफरी से की थी. ये विवाद भी इस आईपीएल का एक बड़ा विवाद बताया जा रहा हैं.
3.धोनी और अंपायर विवाद

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेलें गये मैच में भी आईपीएल का एक बड़ा विवाद सामने आया. इस बार भी खराब अंपायरिंग के कारण ही ये विवाद हुआ. मैच के दूसरी पारी में चेन्नई की टीम को 3 गेंद पर जीत के लिए 8 रन चाहिए थे.
बेन स्टोक्स की गेंद पर अंपायर ने पहले नो बॉल का इशारा किया उसके बाद दुसरे अंपायर ने नो बॉल के लिए मना कर दिया. जिसके बाद आउट होकर पवेलियन लौट गये चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी मैदान पर आ गये और अंपायरों से बहस करने लगे.
हालाँकि इसके बाद भी अंपायर ने नो बॉल नहीं दिया. धोनी के इस फैसले के कारण लोग और पूर्व क्रिकेटरों ने धोनी की बहुत आलोचना की हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें
The post तीन ऐसे मौके जब आईपीएल 2019 को पूरी दुनिया में होना पड़ा शर्मशार appeared first on Sportzwiki.