आईपीएल इस सीजन का 24वां मैच मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच वानखड़े स्टेडियम पर खेला गया. अपने होम ग्राउंड पर हो रहे इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पिछली हार का हिसाब चुकता करते हुए 3 विकेटों से जीत अपने नाम की. इस मैच के दौरान दोनों टीमो की ओर से बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया.
इस मैच में एक बार फिर से क्रिस गेल का बल्ला चला और उन्होंने 36 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली, इस पारी में गेल ने 7 छक्के लगाये. हालंकि मैच के दौरान तबियत ख़राब होने से क्रिस गेल ने अपना विकेट गंवा दिया.
खेल के दौरान ही गेल की तबियत बिगड़ी

क्रिस गेल ने इस मैच में धीमा शुरुआत किया, लेकिन जब गेल ने अपनी लय पकड़ ली तो गेंदबाजो की जम कर खबर लेने लगे. इस मैच में उन्होंने एक शानदार फिफ्टी भी लगाया. मैच के 13 ओवर में अचानक गेल की तबियत बिगड़ गयी और खेल को रोकना पड़ा. ब्रेक के दौरान गेल ने टेबलेट लिया और दोबारा खेलना शुरू किये, लेकिन बेहरनड्राफ की अगली ही गेंद पर गेंद पर गेल अपना विकेट खो दिए. जिस गेंद को गेल काफी दूर पहुंचा सकते थे उसे बाउंड्री तक भी नहीं पहुंचा सके और क्रुनाल पंडया को एक आसान सा कैच दे दिए.
के एल राहुल और क्रिस गेल की शतकीय साझेदारी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ के एल राहुल और क्रिस गेल ने धीमी शुरुआत किया. इन्होने शुरू के 4 ओवर में केवल 20 रन ही बनाये, लेकिन क्रिस गेल कुछऔर ही इरादे से खेलने उतारे थे जब उन्होंने अपना खेल बदला तो क्रिस गेल ने बांए हाथ के तेज गेंदबाज बेहरनडॉर्फ के एक ओवर में तीन छक्के और एक चौका लगाकर अपने इरादे जता दिए. गेल और राहुल ने महज 10.2 ओवर में पंजाब के स्कोर को 100 के पार पहुंचा दिया. हालाँकि क्रिस गेल आउट हो गए मगर के एल राहुल ने एक शानदार शतकीय खेली और 64 गेंदों में 100 रन बना कर नाबाद लौटे.
किरोन पोलार्ड ने खेली मैच में विस्फोटक पारी

भले की किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन मुंबई इंडियंस के कप्तान (रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में) किरोन पोलार्ड ने एक तूफानी पारी खेल कर अपने टीम को जीत के करीब ले गए. एक समय बड़े लग रहे इस स्कोर को पोलार्ड ने 31 गेंदों में 10 छक्को की मदद से 83 रनों की पारी खेल कर मैच को अपनी तरफ कर दिया. इस मैच में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन कने वाले किरोन पोलार्ड को मैन ऑफ़ द मैच भी चुना गया.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post आईपीएल 2019: मैदान पर ही बिगड़ी क्रिस गेल की तबियत दर्द की वजह से गंवा दिया अपना विकेट appeared first on Sportzwiki.