Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी विश्व कप 2019: ऑस्ट्रेलिया टीम में इस विकेटकीपर को जगह देने के पक्ष में हैं रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया की टीम पिछले कुछ समय से फॉर्म से जूझ रही थी। हालाँकि, पिछले 8 मैचों में टीम से शानदार वापसी की है। पहले कंगारुओं ने भारतीय टीम को घर में वनडे और टी-20 सीरीज में मात दी वहीं पाकिस्तान की यूएई में वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया। इसके बावजूद टीम की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है।

वार्नर- स्मिथ की वापसी

पिछले साल बॉल टेम्परिंग में कप्तान स्टीवन स्मिथ और उपकप्तान डेविड वार्नर पर लगा एक साल का बैन समाप्त हो गया है। अब ये दोनों खिलाड़ी विश्व कप में हिस्सा लेने को तैयार हैं। ऐसे में कई खिलाड़ियों को टीम से बाहर जाना पड़ सकता है।

ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी लगभग सभी बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इन सब के बावजूद डेविड वार्नर और स्मिथ स्मिथ के टीम में आने से किन्हीं दो खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। इसपर रिकी पोंटिंग ने बयान दिया है।

रिकी पोंटिंग ने की वकालत

स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर के वापस आने से विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी की जगह पर सबसे बड़ा खतरा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास पीटर हैंड्सकॉम्ब के रूप में विकेटकीपर भी है। कैरी की वकालत करते हुए पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू पर कहा

“वह शीर्ष क्रम में या फिर निचले क्रम में खतरनाक बल्लेबाज हैं क्योंकि वह मैदान में कहीं भी शॉट मारने की क्षमता रखते हैं। वह करारे शॉट लगाते हैं और अगर आप किसी को अपनी टीम में चाहते हो तो वह इसके लिए सबसे सही व्यक्ति हैं।”

अच्छा लीडर भी बताया

मुख्य चयनकर्ता ट्रेवर हॉन्स ने हाल में टेस्ट कप्तान टिम पेन, मैथ्यू वेड और पीटर हैंड्सकॉम्‍ब भी विकेटकीपर के अन्य दावेदार माना था। वहीं रिकी पोंटिंग ने कैरी को शानदार लीडर भी बताया है। उन्होंने कहा

“मुझे लगता है कि उनमें अच्छी नेतृत्वक्षमता भी है। अगर विश्व कप के दौरान फिंच को कुछ समस्या होती है तो वह टीम की अगुवाई करने के लिए उपयुक्त व्यक्ति हैं हालांकि वह अभी कम अनुभवी हैं और उन्‍होंने कभी ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई नहीं की है।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईसीसी विश्व कप 2019: ऑस्ट्रेलिया टीम में इस विकेटकीपर को जगह देने के पक्ष में हैं रिकी पोंटिंग appeared first on Sportzwiki.