Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: आईपीएल को लेकर रमीज रजा ने कर दिया ऐसा ट्वीट, भारतीय और पाकिस्तानी दोनों हुए गुस्सा

आईपीएल पुरे विश्व की सबसे बड़ी और रोमांचक टी 20 क्रिकेट लीग है, पैसे से लेकर खेल तक इस लीग के आसपास कोई भी लीग नहीं है. आईपीएल में विश्व के लगभग सभी क्रिकेटर और बड़े बड़े खिलाडी इस लीग से किसी न किसी माध्यम से जुड़े हुए हैं. आईपीएल सीजन 12 का यह तीसरा सीजन चल रहा है और अबतक इस सीजन में सभी प्रकार के रोमांच को देखने का मौका मिल चूका है, तो कुछ अभी बाकी हैं. इस रोमांच और खेल के कारण ही आईपीएल लगातार लोगो की दिलचस्पी बनाये हुए है.

रमीज रजा ने ट्वीट कर कहा 

 

आईपीएल टी 20 लीग अपने खेल और रोमांच से ही बड़े बड़े दिग्गजों का ध्यान आकर्षित किये हुए है. हालाँकि  पाकिस्तानी कमंटेटर रमीज रजा को यह लीग कुछ खास पसंद नहीं आया रहा है. रमीज ने ट्विटर पर आईपीएल को लेकर जो ट्वीट किया उससे तो यही अंदाजा लगाया जा सकता है.

रमीज ने लिखा

“आईपीएल देखकर मुझे बुरा लगता है. जब कोच टीम हडल में कप्तान से ज्यादा खिलाड़ियों को सुझाव देते हैं, जबकि यह काम कप्तान का है खासकर तब जब वह ग्राउंड में 75 मीटर अंदर जा चुका है. उसके बाद यह उनकी जिम्मेदारी होती है.”

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में हुआ था कुछ ऐसा 

 

यह साफ था कि यह ट्वीट विराट कोहली की टीम रॉयल चैंलेंजर बैंगलोर के लिए था. इस आईपीएल के 17वें मैच में टीम मैनेजमेंट इंटरफेयर करती दिखी थी और वहीं केकेआर के खिलाफ मुकाबले में आशीष नेहरा बाउंड्री रोप पर टिम साउदी को टिप देते दिखे थे.

फैंस को हालांकि यह पसंद नहीं आया और उन्होंने जमकर रमीज राजा को ट्रोल कर दिया. लोगों ने उन्हें कहा कि अगर पाकिस्तान में आईपीएल बैन है, तो इतनी मेहनत करके आईपीएल क्यों देख रहे हैं.

ट्वीटर पर दिखा फैन्स का गुस्सा 

पाकिस्तान के लोगों ने ही यह कहकर ट्रोल कर दिया कि अगर आईपीएल बैन है तो आप इस तरह उसका प्रमोशन क्यों कर रहे हैं

 

कुछ लोगों ने उन्हें कानूनी चेतावनी भी दी क्योंकि पाकिस्तान में आईपीएल आधकारिक तौर पर बैन है

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post आईपीएल 2019: आईपीएल को लेकर रमीज रजा ने कर दिया ऐसा ट्वीट, भारतीय और पाकिस्तानी दोनों हुए गुस्सा appeared first on Sportzwiki.